चित्तौड़गड़ - परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय में ग्रीन ओलंपियाड व एनसीसी कैडेट्स का सम्मान, अंग्रेजी आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रीन ओलंपियाड एवं एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (TERI) द्वारा आयोजित ग्रीन ओलंपियाड में विद्यालय के कुल 43 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें से 14 विद्यार्थियों को मेरिट प्रमाण पत्र एवं 7 विद्यार्थियों को विशेष योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस उपलब्धि ने विद्यालय का नाम रोशन किया।

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में विद्यालय के 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह शिविर राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा में 1 जुलाई से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित हुआ था। इसमें कैडेट्स ने टग ऑफ वॉर, टेंट पिचिंग, ड्रिल और खो-खो जैसी प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किए। इस अवसर पर एयर विंग एनसीसी सेकंड ईयर के कैडेट्स को 'ए' प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

विद्यालय में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के अंतर्गत कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह एक चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता रही जिसमें विद्यार्थियों को मौके पर दिए गए विषय पर बिना पूर्व तैयारी के भाषण देना होता है। कुल 36 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में नेत्रिका मंडार, प्रेम सुथार एवं महेन्द्र सिंह ढाका निर्णायक की भूमिका में रहे। समय प्रबंधन का कार्य संगीता प्रकाश ने किया, जबकि आर. के. अहीरे, सुनील यादव एवं अनिल बंजारा का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेश जोशी एवं उपप्रधानाचार्य मुकुंद देवधर ने प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास में सहायक होती हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन छोटी बाई मीणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

What's your reaction?