चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़ में दिवाकर दरबार में गुंजे महावीर के सिद्धांत, मुनि चिरागजी और धर्म मुनि जी के प्रवचनों से भावविभोर हुए श्रद्धालु
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़।

वीर भूमि चित्तौड़ की पवित्र धरा पर स्थित दिवाकर स्वाध्याय भवन में शनिवार को दिवाकर दरबार का आयोजन हुआ, जिसमें तीर्थंकर भगवान महावीर की वाणी को जन-जन तक पहुंचाने हेतु आयोजित प्रवचन सभा में चिराग मुनि जी एवं संतरा विशेषज्ञ गुरुदेव धर्म मुनि जी ने सैकड़ों श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

प्रवचन देते हुए मुनि चिराग जी ने कहा कि "मनुष्य जीवन बहुत मुश्किल से प्राप्त होता है और यह कोहिनूर हीरे से भी अधिक मूल्यवान है।" उन्होंने कहा कि आज का मानव इसे भोग, विलास, निंदा और क्रोध में व्यर्थ कर रहा है। मुनिश्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि देवता भी इस जीवन की कामना करते हैं, क्योंकि केवल मनुष्य योनि में ही धर्म, दान और तप द्वारा कर्मों की निर्जरा कर मोक्ष की प्राप्ति संभव है।

गुरुदेव धर्म मुनि जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि "मनुष्य के दुखों का मूल कारण ईर्ष्या है।" उन्होंने कहा कि आज का इंसान स्वयं के दुखों से उतना दुखी नहीं है जितना कि दूसरों के सुख को देखकर हो जाता है। ईर्ष्या को दीमक की भांति बताया जो व्यक्ति को अंदर से खोखला कर देती है। उन्होंने कहा कि "क्रोध, मान, माया, लोभ, अहंकार जैसे आंतरिक शत्रु ही मनुष्य के सबसे बड़े पतन का कारण हैं।"

गुरुदेव ने एक प्रेरणादायक उदाहरण देते हुए कहा कि "जिसने अपने मन को जीत लिया वही सच्चा विजेता है।" सिकंदर की ओर इशारा करते हुए कहा कि "दुनिया को जीतने वाला भी अंत में खाली हाथ ही गया था।"

गृहस्थ जीवन पर विशेष टिप्पणी करते हुए गुरुदेव ने कहा कि "वर्तमान समय की महिलाएं यदि जितना ध्यान साड़ियों और मेकअप पर देती हैं उतना यदि धर्म पर दें तो उनका जीवन धन्य हो सकता है।" उन्होंने नारी के सौंदर्य की परिभाषा उसके चरित्र में बताई और रानी पद्मिनी के आदर्श को सामने रखते हुए कहा कि "चरित्र ही नारी का सच्चा सौंदर्य है।"

प्रवचन के दौरान गुरुदेव ने बहुओं को सासू माँ का सम्मान करने और ऊँची आवाज में बात न करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि "सास-ससुर की सेवा तीर्थयात्रा के समान पुण्यकारी होती है। यदि चित्तौड़ की बहुएं यह संकल्प लेती हैं तो हमारा चातुर्मास सफल हो जाएगा।"

सभा में संघ के प्रचार प्रसार मंत्री एवं मीडिया सह-संयोजक विनय कुमार मारू ने जानकारी दी कि बाहर से पधारे अतिथियों का स्वागत संघ अध्यक्ष किरण डांगी ने किया। नवकार मंत्र के 24 घंटे जाप में सहभागिता हेतु महामंत्री राजेश सेठिया ने आमंत्रण दिया।

महामंत्री राजेश सेठिया ने बताया कि सुरेखा चिपड़, मुनिका चिपड़ ने 11 उपवास, अंजना कोठारी ने 10 उपवास, मीनाक्षी सिरोहिया ने 9, सुरेखा बोलिया ने 9, सुदर्शन बोलिया, अनिल पोकरणा एवं नरेंद्र कुकड़ा ने 10 उपवास की तपस्या की है, जो समाज के लिए प्रेरणास्पद है।

What's your reaction?