views

सीधा सवाल। निम्बाहेडा। आगामी 23 जुलाई को विधायक श्रीचंद कृपलानी के जन्म दिवस के कार्यक्रम की श्रृंखला में उनकी लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य कामना के लिए रविवार को शांति नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में हवन का आयोजन किया गया।
आर्य समाज प्रधान रवींद्र साहू ने अपनी पत्नी ललिता के साथ महिला प्रधान शिखा शारदा, आर्य वीर दल संचालक विशाल साबू, अरविंद कुमावत, धर्मेंद्र सिंह पाँवर, ने हवन में पवित्र वेद मंत्रो के गायन के साथ आहुतिया देकर अधिक स्वस्थ सतायु होने की कामना करते हुऐ आम जन की सेवा करने की कामना कीयज्ञ का संचालन भरत आर्य ने किया।
उन्होने कहा विधायक कृपलानी के विधायक एवं सांसद रहते हुऐ उनके कार्यकाल में क्षेत्र एवं राज्य में विकास कार्यों की गंगा बह निकली थी जो आज भी अनवरत जारी है। उन्होने नगर और ग्रामीण क्षेत्र के आर्य समाज से जुड़े व्यक्तियों और सामान्य जनमानस से कृषि उपज मंडी में होने वाले जन आशीर्वाद कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने और विधायक कृपलानी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में आशीर्वाद एवं बधाई देने का आव्हान किया इस अवसर पर किशन लाल माली, प्रभुलाल बेरवा, शोभालाल साहू, इन्द्रमल तेली, जयंत, मंजूदेवी शारदा, बबली धाकड़, पुष्पा देवी शर्मा, सुशीला आचार्य, उषा तेली, रितीक्षा, संचिता सेना, साक्षी, पलक, परी, माही, भाग्यश्री, किट्टू आदि आर्य वीरांगनाओ ने भी आहुतिया देकर के मंगलकामनाएँ की।
