चित्तौड़गढ़ - ग्रुप स्तरीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल शुरु
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राज्य के चित्तौड़गढ़ स्थित सैनिक स्कूल में सोमवार को ग्रुप स्तरीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला हॉस्पिटल चित्तौड़गढ़ के पीएमओ डॉक्टर दिनेश वैष्णव एवं विशिष्ट अतिथि कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। स्कूल की उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार, स्कूल के सीनियर मास्टर ओंकार सिंह एवं प्रतियोगिता के संयोजक मंजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल के श्री जगदीप धनकड़ स्पोर्ट्स एरीना में मुख्य अतिथि ने सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के स्पोर्ट्स कैप्टेन कैडेट अनुराग थालोर के नेतृत्व में आयोजित मार्च पास्ट की सलामी ली एवं प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। स्पोर्ट्स कैप्टेन कैडेट अनुराग थालोर ने सभी खिलाडियों को शपथ दिलाई।  

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सैनिक स्कूल न केवल शिक्षा का मंदिर है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व, देशभक्ति और चरित्र निर्माण की पाठशाला है। यहाँ के छात्र न केवल अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं, बल्कि एक सच्चे योद्धा, देशसेवक और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने की दिशा में भी अग्रसर होते हैं। आज का दिन केवल प्रतियोगिताओं का नहीं, बल्कि मानव मूल्य, टीम भावना और आत्मविश्वास को दर्शाने का दिन है। खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो हमें हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना, अनुशासन और संयम सिखाते हैं। यह देखकर मुझे अत्यंत गर्व होता है कि सैनिक स्कूल के कैडेट्स मैदान में भी उतनी ही गंभीरता, अनुशासन और साहस दिखा रहे हैं, जितना कि वे कक्षा में या देशसेवा के प्रशिक्षण में दिखाते हैं। यही विशेषता भविष्य में आपको भारतीय सेना या अन्य सेवाओं में उत्कृष्ट बनाने में मदद करेगी।                

स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान सहित 9 सैनिक स्कूलों से 116 लड़कियों सहित कुल 298 प्रतिभागी विभिन्न खेलों में भाग ले रहें हैं। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेलों ( ग्रुप-सी) में कुल 9 सैनिक स्कूल भाग ले रही हैंे, जिनमें सैनिक स्कूल रीवा (मध्यप्रदेश), सैनिक स्कूल मैनपुरी (उत्तरप्रदेश) सैनिक स्कूल अमेठी (उत्तरप्रदेश), सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के साथ-साथ पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के तहत नए खुले सैनिक स्कूल, सैनिक स्कूल मथुरा (उत्तरप्रदेश), सैनिक स्कूल गोविन्द नगर (मध्यप्रदेश), सैनिक स्कूल इटावा (उत्तरप्रदेश), सैनिक स्कूल मन्दसौर (मध्यप्रदेश) सैनिक स्कूल जोधपुर (राजस्थान) शामिल हैं। इन खेलों में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल शामिल हैं। 

प्रतियोगिता की शुरुआत सैनिक स्कूल मन्दसौर (मध्यप्रदेश) एवं सैनिक स्कूल रीवा (मध्यप्रदेश) के मध्य खेले गए बास्केटबॉल मैच से हुई जिसमें रीवा ने मन्दसौर को हराया। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ एवं सैनिक स्कूल मैनपुरी के मध्य खेले गए वॉलीबॉल मैच में चित्तौड़गढ़ ने मैनपुरी को 2-1 हराया। सैनिक स्कूल अमेठी एवं सैनिक स्कूल रीवा के मध्य खेले गए वॉलीबॉल मैच में सैनिक स्कूल अमेठी ने सैनिक स्कूल रीवा को 2-1 हराया। सैनिक स्कूल अमेठी एवं सैनिक स्कूल मैनपुरी के मध्य खेले गए बास्केटबॉल मैच में सैनिक स्कूल मैनपुरी ने सैनिक स्कूल अमेठी को हराया।

What's your reaction?