चित्तौड़गढ़ - सैनिक स्कूल में ग्रुप स्तरीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल जारी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में चल रहे ग्रुप स्तरीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेलों में विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित हुई।

स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि जूनियर और सब जूनियर बालिका एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबलों में अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। सैनिक स्कूल रीवा की कैडेट उर्वी भाकर ने 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीता, जबकि सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ की कैडेट समृद्धि ने 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ की कैडेट अनोखी ने 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता, और सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ की कैडेट गायत्री ने 1500 मीटर में अपना दबदबा बनाया।

सब-जूनियर में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ की कैडेट अक्षिता ने 100 मीटर में और सैनिक स्कूल रीवा की कैडेट रुद्राक्षी ने 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ की कैडेट गुंजन ने 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ की बालिकाओं ने दोनों वर्गों में 4ग100 मीटर रिले में अपना दबदबा बनाया। जूनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में सैनिक स्कूल रीवा की कैडेट रश्मि ने स्वर्ण पदक जीता सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ की कैडेट तनिष्का ने रजत पदक एवं सैनिक स्कूल अमेठी की कैडेट सौम्या कुमारी ने कांस्य पदक जीता। सब जूनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ की कैडेट ज्योति जाट ने स्वर्ण पदक एवं सैनिक स्कूल मथुरा की कैडेट वंशिका ने रजत पदक एवं सैनिक स्कूल रीवा की कैडेट सोनम ने

कांस्य पदक जीता। जूनियर बालक वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में सैनिक स्कूल अमेठी के कैडेट हर्ष कुमार ने स्वर्ण पदक, सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के कैडेट मनजीत सिंह ने रजत पदक एवं सैनिक स्कूल मैनपुरी के कैडेट रामबेन ने कांस्य पदक जीता। जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में सैनिक स्कूल रीवा के कैडेट अर्श सिंह ने स्वर्ण पदक, सैनिक स्कूल मंदसौर के कैडेट जमशेद आलम ने रजत पदक एवं सैनिक स्कूल अमेठी के कैडेट अंशु यादव ने कांस्य पदक जीता। सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सैनिक स्कूल अमेठी के कैडेट नीतीश रंजन ने स्वर्ण पदक, सैनिक स्कूल मंदसौर के कैडेट विनीत कुमार ने रजत पदक एवं सैनिक स्कूल इटावा के कैडेट ऋषभ ने कांस्य पदक जीता। 200 मीटर दौड़ में सैनिक स्कूल मंदसौर के कैडेट प्रवीण राज ने स्वर्ण पदक, सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के कैडेट हसन रज्जा ने रजत पदक एवं सैनिक स्कूल मैनपुरी के कैडेट प्रतीक ने कांस्य पदक जीता। 400 मीटर दौड़ में सैनिक स्कूल मंदसौर के कैडेट मीतु सिंह ने स्वर्ण पदक, सैनिक स्कूल मैनपुरी के कैडेट इशान ने रजत पदक एवं सैनिक स्कूल गोविंद नगर के कैडेट रूद्रप्रभा ने कांस्य पदक जीता। लंबी कूद में सैनिक स्कूल मंदसौर के कैडेट नितिन ने स्वर्ण पदक, सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के कैडेट राकेश ने रजत पदक एवं सैनिक स्कूल गोविंद नगर के कैडेट शिवम ने कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग में सैनिक स्कूल मंदसौर एवं सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के मध्य खेले गए बास्केटबॉल मैच में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने सैनिक स्कूल मंदसौर को 54-19 से हराया। सैनिक स्कूल रीवा एवं सैनिक स्कूल अमेठी के मध्य खेले गए बास्केटबॉल मैच में सैनिक स्कूल रीवा ने सैनिक स्कूल अमेठी को 56-40 से हराया। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ एवं सैनिक स्कूल मैनपुरी के मध्य हुए मुकाबले में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ विजेता रहा। सैनिक स्कूल मंदसौर एवं सैनिक स्कूल अमेठी के मध्य हुए मुकाबले में सैनिक स्कूल अमेठी विजेता रहा।

बालिका वर्ग में सैनिक स्कूल अमेठी एवं सैनिक स्कूल मैनपुरी के मध्य खेले गए बास्केटबॉल मैच में सैनिक स्कूल मैनपुरी ने सैनिक स्कूल अमेठी को हराया। सैनिक स्कूल अमेठी एवं सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के मध्य खेले गए बास्केटबॉल मैच में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने सैनिक स्कूल अमेठी को हराया। सैनिक स्कूल रीवा एवं सैनिक स्कूल मैनपुरी के मध्य खेले गए वॉलीबॉल मैच में मैनपुरी ने रीवा को 2-0 से हराया। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ एवं सैनिक स्कूल अमेठी के मध्य खेले गए वॉलीबॉल मैच में चित्तौड़गढ़ ने अमेठी को 2-1 से हराया। सैनिक स्कूल मैनपुरी एवं सैनिक स्कूल अमेठी के मध्य खेले गए वॉलीबॉल मैच में मैनपुरी ने अमेठी को 2-1 से हराया। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ एवं सैनिक स्कूल रीवा के मध्य खेले गए वॉलीबॉल मैच में चित्तौड़गढ़ ने रीवा को 2-0 से हराया।

What's your reaction?