चित्तौड़गढ़ - झालावाड़ घटना के मद्देनज़र चित्तौड़गढ़ जिले में जर्जर विद्यालय एवं आंगनवाड़ियों के निरीक्षण को लेकर प्रशासन सतर्क, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। झालावाड़ जिले में हाल ही में घटित दुर्भाग्यपूर्ण विद्यालय भवन दुर्घटना के परिप्रेक्ष्य में चित्तौड़गढ़ जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए संपूर्ण जिले में जर्जर अवस्था वाले विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्थिति की समीक्षा हेतु तत्काल प्रभाव से व्यापक निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है।

इस संबंध में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपखण्ड अधिकारियों (SDM), तहसीलदारों, शिक्षा विभाग तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संयुक्त रूप से जर्जर भवनों का निरीक्षण करें और तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

ग्राम विकास अधिकारियों को दी गई प्राथमिक जिम्मेदारी

प्रत्येक ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों की भवन स्थिति का भौतिक निरीक्षण कर अगली सुबह तक रिपोर्ट उपखण्ड अधिकारियों को अनिवार्य रूप से सौंपें।

प्रधानाध्यापकों से प्रत्यक्ष संवाद

निरीक्षण के दौरान संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से भवन की स्थिति, बार-बार की जा रही मरम्मत, छतों की सफाई की नियमितता जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ ली जाएंगी। इससे सही आकलन कर वास्तविक समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जा सकेगा।

एसडीएमसी बैठक कर तुरंत मरम्मत कार्य के निर्देश

जिला कलक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विद्यालयों की स्कूल विकास एवं प्रबंधन समिति (SDMC) की आपात बैठक बुलाकर संवेदनशील भवनों की मरम्मत तत्काल शुरू की जाए। ऐसे सभी भवन जहां बच्चों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है, उन्हें प्राथमिकता से सूचीबद्ध कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

संवेदनशील भवनों की अलग सूची तैयार

निरीक्षण के दौरान जिन भवनों में पानी का रिसाव, दरारें, या छत की जर्जर स्थिति पाई जाए, उन भवनों की अलग सूची तैयार कर शिक्षा एवं पीडब्ल्यूडी विभाग को त्वरित मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, उपवन संरक्षक राहुल झांझरिया सहित शिक्षा विभाग अधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही वीसी के माध्यम से सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

What's your reaction?