चित्तौड़गढ़ - जिला कलक्टर के निर्देश पर जिलेभर में विद्यालय व आंगनबाड़ी भवनों का किया सघन निरीक्षण
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

जर्जर भवनों की मरम्मत हेतु एक सप्ताह में शुरू होगी कार्यवाही, विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेश में जर्जर भवनों को लेकर दिए गए निर्देशों की अनुपालना में जिला कलेक्टर श्री आलोक रंजन के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ जिले में विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं चिकित्सालय भवनों का व्यापक निरीक्षण शनिवार को किया गया।

जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जिले के सभी उपखंडों में अधिकारियों की टीमों ने फील्ड में जाकर भवनों की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान जिले के कुल 174 विद्यालयों को जर्जर श्रेणी में पाया गया, जिनमें से 151 विद्यालयों का शनिवार को मौके पर निरीक्षण किया गया।

मुख्य निर्देश और कार्रवाई

जिन विद्यालयों की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई, उन्हें समीपवर्ती सुरक्षित विद्यालयों में अस्थायी रूप से शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि एक सप्ताह के भीतर समसा या डीएमएफटी (DMFT) फंड की सहायता से टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर आवश्यक मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ करवाया जाए।

तब तक ऐसे भवनों को पूर्णतः सील करते हुए रस्सी या बैरिकेडिंग की जाए ताकि विद्यार्थी उन क्षेत्रों में न जाएं।

जिला कलक्टर श्री आलोक रंजन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को चेताया गया है कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व तय किया जाएगा।

भ्रामक समाचारों पर त्वरित कार्रवाई

शनिवार को कुछ समाचार पत्रों में जिले के गंगरार, बेगूं, भदेसर एवं चित्तौड़गढ़ उपखंड के कुछ विद्यालयों की स्थिति को लेकर प्रकाशित भ्रामक समाचारों के बाद संबंधित अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण कर तत्परता से सुधारात्मक कदम उठाए।

सर्वेक्षण कार्य में प्रशासन की मुस्तैदी

जिला स्तर से उपखंड स्तर तक अधिकारियों ने फील्ड में जाकर विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और चिकित्सालयों की जमीनी स्थिति देखी।

सभी विकास अधिकारियों, तहसीलदारों, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

What's your reaction?