चित्तौड़गढ़ - हरियाली तीज पर एक श्रृंगार से एक स्वरूप में सांवलिया सेठ, पहली बार एक जैसी पोशाक में तीनों प्रतिमाएं
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

चित्तौड़गढ़। वैश्विक आस्था के केंद्र बने भगवान श्री सांवलिया सेठ की महिमा देश विदेश तक है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और अपनी भावनाओं को प्रकट भी करते हैं। भगवान सांवलिया सेठ की कुल तीन प्रतिमाएं हैं। एक प्रतिमा सांवलियाजी (मंडफिया गांव) तो दूसरी भादसोड़ा चौराहा (बागुंड) और तीसरी भादसोड़ा गांव में स्थापित है। यहां दूर दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। हरियाली तीज के अवसर पर एक श्रद्धालु की ओर से भगवान सांवलिया सेठ की तीन ही प्रतिमाओं का एक जैसी पोशाक में श्रृंगार करवाया गया है। अपने गुरु की भावनाओं को पूरा करने के लिए एक जैसी पोशाक बनवा कर पुजारी को दी। ऐसे में तीनों प्रतिमाएं एक जैसे स्वरूप में नजर आई है। 

जानकारी में सामने आया कि जन-जन की आस्था के केंद्र भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में दूर दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और कई एंटीक वस्तुएं भी भेंट करते हैं। श्रद्धालुओं की संख्या के साथ चढ़ावा राशि में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। अभी सावन का महीना है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। सावन में रविवार को हरियाली तीज के अवसर पर भगवान सांवलिया सेठ की तीनों ही प्रतिमाओं का श्रृंगार एक जैसा दिखाई दिया है। तीनों प्रतिमाओं की पोशाक एक जैसी है। ऐसे में यह निर्णय कर पाना मुश्किल हो गया कि कौन सी प्रतिमाएं किस स्थान की है। इस संबंध में जानकारी की तो पता चला कि रतलाम निवासी कांतिलाल पोरवाल हींग वाले की ओर से इन तीनों ही प्रतिमाओं को श्रृंगार के लिए एक जैसी पोशाक प्रदान की। मंदिर पुजारियों से आग्रह किया था। इस पर पुजारी ने एक जैसी पोशाक धारण करवाई। ऐसे में जो श्रद्धालु तीनों मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं या सोशल मीडिया पर फोटो में एक ही जैसी पोशाक में भगवान का स्वरूप देख कर चौंक गए। तीनों ही प्रतिमा एक जैसे स्वरूप में दिखाई दी है। वहीं एक जैसे श्रृंगार के कारण दर्शन भी आकर्षक बन पड़ा है। पोरवाल एक दिन पूर्व ही मुख्य मंदिर श्री सांवलियाजी मंडफिया पहुंचे थे तथा बाद में अन्य मंदिर।

धोती-कुर्ता पहने मोर पंखी मुकुट बना आकर्षण भगवान के लिए हरियाली तीज के अवसर पर धोती-कुर्ता वाली पोशाक लाई गई है। ऐसे में भगवान धोती-कुर्ता वाली पोशाक धारण किए भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। वही भगवान के लिए सफेद कलंगी का मुकुट बनवाया गया, जिसमें मोर पंख भी लगे हुए हैं जो इसे और आकर्षक बना रहे हैं। 

पहले लुधियाना दिया था ऑर्डर 

कांतिलाल पोरवाल ने बताया कि उन्होंने भगवान की तीनों प्रतिमाओं की पोशाक तैयार करने के लिए पहले लुधियाना संपर्क किया था। वहां से विशेष पोशाक बनवा कर आने की थी। लेकिन तीनों प्रतिमाओं का आकार छोटा एवं बड़ा है। ऐसे में वहां के कारीगर प्रतिमा को तैयार नहीं कर पाए। इस पर भादसोड़ा में ही पोशाक तैयार करवाई गई। 

गुरु की भावना का किया था सम्मान

जानकारी में सामने आया कि रतलाम निवासी कांतिलाल पोरवाल के गुरु चित्तौड़गढ़ शहर में स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर के श्रीमहंत चंद्रभारती महाराज हैं। गत दिनों गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजा के लिए पहुंचे थे। इस दौरान बातचीत में श्रीमहंत चंद्रभारती महाराज ने भावना प्रकट की थी कि सांवलिया सेठ की तीनों प्रतिमाओं को एक जैसी पोशाक पहनाएं तो बहुत ही सुंदर और आकर्षक श्रृंगार लगेगा। ऐसे में गुरु की भावना का सम्मान करने के लिए श्रद्धालु ने एक जैसी पोशाक तैयार करवाई। हरियाली तीज के एक दिन पूर्व कांतिलाल पोरवाल अपने पुत्र चेतन पोरवाल एवं परिवार के साथ सांवलियाजी पहुंचे। यहां तीनों मंदिर में पुजारियों को पोशाक दी।

What's your reaction?