चित्तौड़गढ़ - हरियाली तीज पर हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जिले में 6 लाख पौधों का सफलतापूर्वक रोपण
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। प्रदेश में पर्यावरण संतुलन, हरियाली संरक्षण एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे "हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत हरियाली तीज के अवसर पर आज चित्तौड़गढ़ जिले में 6 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे पूर्ण सफलता के साथ प्राप्त किया गया।

इस वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में वन विभाग, पंचायत राज विभाग, शिक्षा विभाग, नगर परिषद, नगर पालिका, सभी ब्लॉक स्तर की प्रशासनिक इकाइयों, ग्राम पंचायतों तथा औद्योगिक संस्थानों ने समन्वित रूप से भागीदारी निभाई। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक यह अभियान व्यापक स्तर पर आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं आमजन सक्रिय रूप से जुड़े।

अभियान के अंतर्गत फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का चयन करते हुए क्षेत्र की जलवायु एवं भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप रोपण किया गया। इनमें आम, नीम, पीपल, बरगद, आंवला, करंज, अर्जुन, तुलसी, सहजन जैसे बहुउपयोगी पौधों को प्राथमिकता दी गई। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण होगा, बल्कि आर्थिक और औषधीय दृष्टि से भी स्थानीय समुदाय को लाभ मिलेगा।

पौधारोपण कार्यक्रम के साथ-साथ आमजन को पर्यावरण संरक्षण के महत्व, पौधों की देखभाल, जल संरक्षण, और हरियाली बढ़ाने के दीर्घकालिक लाभों के प्रति जागरूक किया गया। “एक व्यक्ति, एक पौधा – उसकी देखभाल हमारी जिम्मेदारी” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को पौधारोपण के साथ भावनात्मक रूप से भी जोड़ा गया।

"हरियालो राजस्थान" अभियान के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जिले में कुल 17 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की पूर्ति हेतु आगामी दिनों में भी विभिन्न चरणों में पौधारोपण कार्यक्रम जारी रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों को उनके स्तर पर क्षेत्रवार टारगेट निर्धारित कर, कार्ययोजना के अनुरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

पौधारोपण के साथ-साथ संरक्षण और संवर्धन की दिशा में भी विशेष पहल की जा रही है। लगाए गए प्रत्येक पौधे को सुरक्षा गार्ड, ट्री गार्ड, पानी की नियमित व्यवस्था, और निगरानी हेतु नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। विद्यालयों, पंचायतों एवं स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों को ‘संरक्षक संस्था’ के रूप में जोड़ा गया है, ताकि हर पौधा जीवित रह सके और वृक्ष में परिवर्तित हो।

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे "हरियालो राजस्थान" अभियान को केवल एक सरकारी कार्यक्रम न मानकर जन आंदोलन बनाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान जलवायु संकट और पर्यावरणीय असंतुलन से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे सशक्त उपाय है। यदि हर नागरिक एक पौधे की जिम्मेदारी ले, तो आने वाले वर्षों में चित्तौड़गढ़ को हरियाली से परिपूर्ण और स्वच्छ पर्यावरण वाला जिला बनाया जा सकता है।

जिले में लगाए गए पौधों की निगरानी हेतु डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों एवं शहरी निकायों को प्रतिदिन की रिपोर्टिंग के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के पश्चात सर्वे के माध्यम से पौधों के जीवित रहने की दर का भी आंकलन किया जाएगा।

What's your reaction?