चित्तौड़गढ़ - नाबार्ड द्वारा आयोजित डिजी सखी कंप्यूटर साक्षरता प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। समाजसेवी संस्था अरूणोदय सर्वेश्वरी लोक कल्याण समिति द्वारा नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से एवं राजीविका के सहयोग से कपासन में स्व सहायता समूहों की बैंक सखी एवं बुक कीपर महिलाओं हेतु 15 दिवसीय कंप्यूटर साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम 'डिजी सखी' का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का समापन नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक महेन्द्र डुडी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर राजीविका कपासन ब्लॉक के प्रबंधक बाबुलाल कुमावत, केन्द्रीय सहकारी बैंक चित्तौड़गढ़ के शाखा प्रबंधक गुलाब पुरबिया, संस्था से प्रवीण शर्मा, दीपक मीणा, आई.एच. मन्सुरी, एस.एस. भदौरिया सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं अतिथियों के स्वागत से हुआ, जिसका संचालन संस्था के आई.एच. मन्सुरी एवं एस.एस. भदौरिया द्वारा किया गया। सहायक ट्रेनर श्रीमती अनुराधा शर्मा ने 15 दिवसीय प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

अपने संबोधन में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक महेन्द्र डुडी ने कहा कि इस प्रशिक्षण से स्व सहायता समूहों की महिलाएं डिजिटल रूप से सशक्त होंगी। अब वे अपने समूहों का लेखा-जोखा एक्सेल के माध्यम से संजोने में सक्षम होंगी तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में रोजगार भी प्राप्त कर सकती हैं।

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एप की जानकारी भी दी, जिससे प्रोडक्ट लिस्टिंग, विज्ञापन निर्माण एवं अन्य जिज्ञासाओं का समाधान सरलता से किया जा सकता है। इस तकनीक को प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक सराहा।

केन्द्रीय सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक गुलाब पुरबिया ने बैंकिंग सेवाओं एवं ऋण सुविधा की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाएं किस प्रकार स्वरोजगार के लिए बैंकिंग सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

राजीविका के ब्लॉक प्रबंधक बाबुलाल कुमावत ने प्रशिक्षण पूर्ण करने पर सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए बताया कि भविष्य में डाटा एंट्री ऑपरेटर की आवश्यकता पड़ने पर प्रशिक्षित महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

अंत में, सभी 30 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संस्था के प्रतिनिधि प्रवीण शर्मा ने समस्त अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

What's your reaction?