चित्तौड़गढ़ - उद्यानिकी में वैल्यू चेन विकास एवं कृषि में एआई के उपयोग पर बैठक आयोजित
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को 

जिले में उद्यानिकी क्षेत्र में वैल्यू चेन विकास तथा कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभावी उपयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य कृषि एवं उद्यानिकी के माध्यम से कृषकों की आय में वृद्धि करना एवं क्षेत्रीय कृषि प्रणाली को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना रहा।

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बैठक में कहा कि फलों एवं सब्जियों के क्षेत्र में कोल्ड चेन, प्रसंस्करण, पैकिंग, स्टोरेज एवं निर्यात की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि कटाई उपरांत होने वाली हानियों को रोकने, उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने एवं उनके मूल्य संवर्धन के लिए वैल्यू चेन विकास आवश्यक है। इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न इकाइयों की स्थापना पर 35 से 50 प्रतिशत तक का अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत फार्म गेट पैक हाउस, इंटीग्रेटेड पैक हाउस, कलेक्शन सेंटर, प्री-कूलिंग यूनिट, कोल्ड रूम, स्टोरेज स्ट्रक्चर, प्रोसेसिंग यूनिट, सोलर ड्रायर आदि योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही, सहकारी मॉडल के माध्यम से किसान उत्पादक समूहों (FPOs) को संगठित कर क्लस्टर आधारित विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने कहा कि कृषि क्षेत्र में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) का प्रयोग जल, उर्वरक, कीटनाशकों के समुचित उपयोग, फसल की स्थिति के पूर्वानुमान, और खेतों के डेटा विश्लेषण में अत्यंत सहायक सिद्ध हो सकता है। इससे फसल उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा दोनों में सुधार किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि एआई संचालित उपकरण किसानों को बुवाई, सिंचाई, कीट नियंत्रण एवं कटाई के कार्यों में मार्गदर्शन देकर लागत में कमी और उत्पादकता में वृद्धि कर सकते हैं।

बैठक में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार जागा, उद्यान विभाग के उप निदेशक डॉ. शंकर लाल जाट, कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. रतन लाल सोलंकी, नाबार्ड के डीडीएम महेन्द्र बुड़ी, सहकारिता विभाग के संजय शर्मा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक पारस हांक, उद्योग विभाग से गोहित सिंह, राजीविका के डीपीएम डॉ. रमेशचंद्र धाकड़, कृषि अनुसंधान अधिकारी रमेश आगेटा, ईफको के क्षेत्र प्रबंधक मुकेश कुमार, एवं जिले के अनेक एफपीओ प्रतिनिधि एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

बैठक में सोयाबीन प्रोसेसिंग इकाई स्थापित करने हेतु डीपीआर तैयार करने, समय-समय पर समीक्षात्मक बैठकें आयोजित करने, एवं कृषकों को उद्यानिकी योजनाओं से अधिकाधिक लाभान्वित करने हेतु निर्देश प्रदान किए गए।

What's your reaction?