चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - कल्याण नगरी के राजाधिराज श्री कल्लाजी का भव्य जन्मोत्सव 1 को
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। निंबाहेड़ा।

मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ द्वारा कल्याण नगरी के राजाधिराज एवं जन-जन के आराध्य ठाकुर श्री कल्लाजी के 482 वां जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। जिसके तहत ठाकुर जी की मंगला आरती के साथ एकादश द्रव्यों से महा रुद्राभिषेक कर मन भावन श्रृंगार किया जाएगा। ठाकुर श्री कल्लाजी के हजारों कल्याण भक्त शुक्रवार को क्षमापना पर्व के रूप में जन्मोत्सव को मनाएंगे। वे एक दूसरे से वर्ष पर्यन्त हुई भूलों एवं गलतियों के लिए क्षमा याचना करते हुए जय श्री कल्याण के अभिवादन के साथ ठाकुर जी के जन्मदिन की बधाई देकर मुंह मीठा करते हुए जन्मोत्सव मनाएंगे। ठाकुर जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बिनोता, रानीखेड़ा, नया गांव एवं शंभुपुरा सहित अन्य गांवों से हजारों पदयात्री कल्याणनगरी पहुंचकर अपने आराध्य के दर्शन करते हुए जन्मोत्सव मनाएंगे। ठाकुर श्री के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर वेदपीठ पर ठाकुर जी को नानाविध मिष्ठान एवं चटपटे व्यंजन का छप्पन भोग धराया जाएगा। जिसकी झांकी देखने योग्य होगी। इस मौके पर विशेष रूप से 7 प्रकार की सुगंधित गूगल मंगवाई गई हैं, जो वेदपीठ को भीनी भीनी महक से सुगंधित करेगी। साथ सवा क्विंटल सतरंगी फूलों से ठाकुर जी का दरबार सजेगा। श्रावण माह में हरिद्वार से आए ढाई हजार किलो गंगा जल से प्रतिदिन ठाकुर जी का पंच द्रव्यों के साथ अभिषेक हो रहा हैं। ठाकुर श्री कल्लाजी का जन्मोत्सव कल्याणनगरी वासी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाएंगे। इसके साथ ही मेवाड़, मालवा, वागड़, मारवाड़ और हाड़ौती सहित देश के अन्य क्षेत्रों से हजारो कल्याण भक्त कल्याण नगरी पहुंच कर अपने आराध्य के मनभावन दर्शन कर स्वयं को धन्य करते हुए अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर नानाविध नजराने ठाकुरजी को अर्पित करेंगे। साथ ही नगरवासी घर-घर दीप जलाकर जन्मोत्सव के पवन अवसर पर ठाकुर जी से मनोकामना पूर्ण होने तथा देश प्रदेश में खुशहाली और अच्छी वर्षा की कामना करेंगे। ठाकुर जी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर कल्याणनगरी वासी अपनी स्वेछा से अपने घरों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को विद्युत रोशनी से सुसज्जित व वेदपीठ को भी सतरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। इस मौके पर नगर के मुख्य चौराहा पर रंगोली, दीप ज्योति एवं आतिशबाजी के साथ जन्मोत्सव का वातावरण बनाया जाएगा। ठाकुर श्री कल्लाजी के जन्मदिन की पूर्व संध्या एवं जन्मोत्सव के दिन सतरंगी आतिशबाजी की जाएगी। जिसकी छटा देखने योग्य होगी। ठाकुर श्री कल्लाजी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर वेदपीठ परिसर में पंडित प्रहलाद कृष्ण एवं साथियों की भजनान्दी की स्वर लहरियों से परिसर गुंजायमान रहेगा। प्रातः 11 बजे से शयन आरती तक भजनों की प्रस्तुतियां भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।

नगर एवं आसपास के सभी विद्यालयों में मनाया जाएगा जन्मोत्सव 

कल्याण नगरी सहित आसपास के गांवों के लगभग 150 राजकीय एवं निजी विद्यालयों में ठाकुर जी का जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। वेदपीठ से जुड़े वीर वीरांगनाओ द्वारा विद्यालयों की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को ठाकुर जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों का मूंह मीठा कराते हुए जन्मदिन की बधाई दी जाएगी।

गौ सेवा, पक्षियों को दाना एवं अभ्यागतों को भोजन व नवीन वस्त्र 

जन जन के आराध्य ठाकुर श्री कल्लाजी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री कल्याण गौ शाला में वेदपीठ एवं कल्याण भक्तों द्वारा गायों को लापसी का भोग लगाकर हरा चारा खिलाने के साथ ही पक्षियों को दाना एवं चींटियों को कूलर खिलाया जाएगा। वहीं नगर के अभ्यागतों को भोजन करवाकर नये वस्त्र प्रदान किए जाएंगे।

What's your reaction?