चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - देश के वैदिक मानचित्र पर उभरता दैदिप्यमान नक्षत्र के रूप में श्री कल्लाजी वेदपीठ – रामप्रसाद मून्दड़ा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। निंबाहेड़ा।

मेवाड़ की आन बान शान के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर वीरांगनाओं में वीरवर जयमल जी एवं कल्लाजी का नाम जग विख्यात हैं। जिन्होंने अकबर के युद्ध में अपने प्राण न्यौछावर कर मेवाड़ की रक्षा के लिए एक नया इतिहास रचा। इतना ही नहीं वीरवर कल्लाजी ने बिना सिर के दुर्ग मार्ग पर युद्ध करते हुए कई मुगलों को नींद की गोद सुला दिया।

ऐसे वीर वर कल्लाजी वर्तमान में लोक देवता के रूप मे मेवाड़, मालवा, वागड़, गुजरात क्षेत्र में पूजे जाते हैं। जिनके लगभग एक हजार छोटे बड़े मन्दिरों और देवरे स्थापित हैं। कल्लाजी के प्रमुख स्थानों में चित्तौड़ दुर्ग स्थित छतरी एवं रून्देला का स्थान विशेष महत्व रखता हैं। इस सब के बीच कभी नाव का निंबाहेड़ा कहलाने वाला कल्लाजी के नाम से वर्तमान में कल्याणनगरी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका हैं। जिनका 482 वां जन्मोत्सव सावन शुक्ला अष्ठमी को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं। अपने आप में यह अनूठी बात हैं कल्याणनगरी वासियों ने यहां वर्ष 29 मई 2005 में स्थापित कल्लाजी के मन्दिर के बाद मात्र 2 दशक पूरे देश में इस मंदिर ने अपनी विशिष्ट पहचान कायम की हैं। जहां कल्याणनगरी के राजाधिराज के रूप में ठाकुर श्री कल्लाजी सहित काल भैरव, पंचमुखी हनुमानजी, गायत्री माता एवं स्कंद माता की अष्ठ धातु की प्रतिमाएं जन-जन के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कल्याण भक्तों ने श्री कल्लाजी को शेषावतार के रूप में स्वीकार किया हैं। इसी कारण वर्ष 2002 में कुछ भक्तों ने मिलकर नगर में कल्लाजी वेदपीठ की स्थापना कर उन्हीं की प्रेरणा से वेद विद्यालय का शुभारंभ किया। जिसके माध्यम से पिछले 23 वर्षों में 500 से अधिक बटुक निशुल्क आवासीय वेद विद्यालय में वैदिक संस्कृति का ज्ञान प्राप्त कर अधिकांश बटुक जीविकोपार्जन करने में सक्षम हुए हैं, जो देश और प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दे रहे हैं। यह कल्लाजी की ही प्रेरणा का प्रतिफल हैं कि वेद विद्यालय के स्थापना के मात्र 6 वर्ष बाद ही कल्याण भक्तों के सहयोग से देश का प्रथम वैदिक विश्वविद्यालय कल्लाजी के नाम से ही स्थापित करने का स्तुत्य प्रयास किया गया। जिसके फलस्वरूप मार्च 2008 में राज्य सरकार द्वारा 30 एकड़ भूमि का आवंटन होने पर 2100 गांवों से पूजित शिलाएं मंगवाकर 20 अप्रैल 2008 को विश्वविद्यालय का विधिवत पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया और मात्र एक दशक में विश्वविद्यालय के वांछित भवनों का निर्माण कर राज सरकार से विश्वविद्यालय स्थापना स्वीकृति आग्रह करने पर मार्च 2018 में विधानसभा में विदेयक पारित कर यहां वैदिक विश्वविद्यालय की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की व्यवस्था के अनुरूप स्टाफ की नियुक्ति कर मात्र 3 वर्ष में विधिवत रूप से संचालित किए जाने लगा। वहीं वेदों में गौ माता का महत्व होने के फलस्वरूप विश्वविद्यालय परिसर से जुड़े स्थान पर कल्याण गौशाला की स्थापना कर वर्तमान में 400 गौवंश की सेवा की जा रही हैं, जबकि वेद विद्यालय में वर्तमान शिक्षा सत्र में 170 बटुक निशुल्क आवासीय व्यवस्था के साथ वैदिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। दूसरी ओर वैदिक विश्वविद्यालय में लगभग 250 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। नवीनतम जानकरी के अनुसार इस विश्वविद्यालय में शीघ्र ही आयुर्वेद महाविद्यालय का संचालन संभावित हैं। जिसकी सभी आवश्यक तैयारियां संस्थान द्वारा की जा रही हैं। वेद विद्यालय एवं कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के फलस्वरूप कल्याणनगरी ने देश के वैदिक मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की हैं। अन्य स्थानों पर भले ही लोकदेवता के रूप में पूजा जाता हो, लेकिन कल्याणनगरी में उनकी मान्यता वैदिक आचार्यो एवं शेषावतार रूप में होने से इस नगर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कल्याण महाकुंभ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान में देश-प्रदेश के हजारों कल्याण भक्त जुड़कर विशिष्ट महत्व देते हुए एक अनुकरणीय योगदान कर रहे हैं। ऐसे ठाकुर जी का जन्मोत्सव श्रावण शुक्ला अष्टमी को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिसमें हजारों लोग सहभागी बन अपने आराध्य के दर्शन कर स्वयं को धन्य करेंगे।

What's your reaction?