चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - सामूहिक प्रयासों से मिली इस सफलता से ब्लॉक का नाम देश में हुआ रोशन- विधायक कृपलानी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत आकांक्षा जिला एवं ब्लॉक स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा।

भारत सरकार के नीति आयोग एवं राजस्थान सरकार के आयोजन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत निम्बाहेड़ा ब्लॉक के देश में द्वितीय एवं प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शुक्रवार को पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कलेक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में आकांक्षा ब्लॉक एवं जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, उप प्रधान जगदीश चन्द्र आंजना मंचासिन रहे।

चित्तौडग़ढ़ मार्ग पर जे.के.सीमेंट सामुदायिक भवन पर आयोजित सम्मान समारोह का शुभारम्भ अतिथियों ने भगवान श्री सांवलिया सेठ की चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया, तत्पश्चात पंचायत समिति विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक, प्रधान बगदीराम धाकड़ सहित पंचायत समिति अधिकारियों ने उपरना ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

उपखण्ड़ अधिकारी विकास पंचौली ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सम्पूर्णता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के नीति आयोग एवं राजस्थान सरकार के आयोजन विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों को पूर्ण कर निम्बाहेड़ा ब्लॉक ने सम्पूर्ण देश में दूसरा एवं प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित किया।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधायक कृपलानी ने कहा कि सम्पूर्णता अभियान के आरम्भ में जब करीब एक वर्ष पूर्व निम्बाहेड़ा ब्लॉक प्रदेश में 226 वें नम्बर पर था तब ब्लॉक के समस्त विभागों के कार्मिकों एवं अधिकारियों ने सामूहिक प्रयास कर प्रदेश में प्रथम तथा देश में दूसरा स्थान अर्जित किया, अब ऐसे ही आगे भी प्रयास कर आने वाले समय में निम्बाहेड़ा ब्लॉक को देश में भी प्रथम स्थान प्राप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाना होगा। कृपलानी ने इस अभियान के माध्यम से हमें केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर आम व खास तक पहुंचाते हुए उन्हें लाभांवित करने का आव्हान किया।

सम्मान समारोह के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने समारोह को सम्बोधित करते हुए निम्बाहेड़ा ब्लॉक के समस्त कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाऐं दी। समारोह का संचालन स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल सोमानी ने किया, वहीं पंचायत समिति के विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

विधायक श्रीचंद कृपलानी एवं जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में उपखण्ड़ अधिकारी विकास पंचौली, विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक तथा निम्बाहेड़ा ब्लॉक के चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के करीब 130 कार्मिकों को प्रशस्ती पत्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं उपरना ओढ़ाकर तथा मेडल पहनाकर अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, निलेश मेहता, कमलेश बुनकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ताराचन्द गुप्ता, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराधा मीणा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविन्द मूंदड़ा, सीडीपीओ दिलीप सिंह राठौड़, तहहसीलदार घनश्याम जरवार आदि सहित बड़ी संख्या में आमजन एवं विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

What's your reaction?