चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - डॉ.कलाम की पुण्यतिथि पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 93 विद्यार्थियों को किया सम्मानित
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

सभी समाजों को साथ लेकर एजुकेशन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही डॉ.कलाम सोसायटी - नवलखा

सीधा सवाल। निंबाहेड़ा। भारत रत्न एवं मिसाइलमैन डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम पूर्व राष्ट्रपति (भारत)की दसवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में डॉ.कलाम एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी निंबाहेड़ा द्वारा आयोजित 5 दिवसीय विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को नगर के परिणय रिसॉर्ट में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन पूर्व विधायक अशोक नवलखा के मुख्य आतिथ्य में एवं समाजसेवी डॉ.महेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में व यदुपति सिंघानिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्राचार्य केएल जोशी,सर्व व्यापार मंडल संघ अध्यक्ष पुष्कर सोनी,भाजपा नगर महामंत्री आशीष टांक,सोसायटी के संरक्षक डॉ.जे.एम.जैन,समाजसेवी कमलेश ढेलावत,नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप मोदी,समाजसेवी सिके ग्रुप के डायरेक्टर वसीम खान आदि के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। 

डॉ.कलाम सोसायटी संरक्षक डॉ.जे.एम.जैन ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सोसायटी द्वारा दस वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे देशभक्ति से प्रेरित एवं एजुकेशन से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने कहा कि डॉ.कलाम सोसायटी "सर्व धर्म समभाव" का पालन करते हुए सभी समाजों को साथ लेकर निंबाहेड़ा तहसील क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर एवं उन्हें सम्मानित कर एजुकेशन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।प्रतिभाओं को सम्मानित करने से उनमें एक नयी ऊर्जा का संचार होता है, साथ ही आनेवाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है,इस प्रकार के आयोजन से प्रतिस्पर्धा बढ़ती है और प्रतिभाएं निखर कर सामने आती है। समारोह के विशिष्ट अतिथि सर्व व्यापार मंडल संघ के अध्यक्ष पुष्कर सोनी ने डॉ.कलाम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारत के अंतरिक्ष और मिसाइल कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विशिष्ट अतिथि सोनी ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन सादगी, कड़ी मेहनत और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। डॉ.कलाम सोसायटी संस्थापक अशरफ मेव ने जानकारी देते हुए बताया कि सोसायटी द्वारा कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में वर्ष 2025 में 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 93 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान दिखी।समारोह के प्रारंभ में सभी अतिथियों द्वारा डॉ.कलाम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी व उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वायपीएस आईटीआई के लोकेश सेन ने किया। इस अवसर पर डॉ.कलाम सोसायटी के अध्यक्ष भेरूलाल टांक,उपाध्यक्ष तालिब अहमद,सचिव अशरफ मेव,प्रतिभा सम्मान समारोह संयोजक दशरथ कुमार टांक, सहसचिव मजहर हबीब,प्रवक्ता शकील अहमद,फिरोज खान,भोपाल सिंह बोडाना, हिमांशु बैरवा,मोहम्मद अली,देव जैसवानी,विकास गायरी आदि सहित निंबाहेड़ा तहसील क्षेत्र के 93 विद्यार्थियों सहित उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

What's your reaction?