चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ को स्वच्छ शहरों की सूची में लाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी – विधायक आक्या
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अपने एतिहासिक दूर्ग व अपनी आन, बान व शान के लिये विश्व विख्यात है, प्रति वर्ष लाखो की संख्या में देशी विदेशी पर्यटक चित्तौड़गढ़ घुमने आते है लेकिन अग्रणी स्वच्छ शहरो की सूची में चित्तौड़गढ़ का नाम शामिल नही होना हमे सोचने पर विवश कर देता है। यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि आने वाले दिनो में हम सभी मिलकर अपने सामुहिक व सतत प्रयासो से चित्तौड़गढ़ को अग्रणी स्वच्छ शहरो की सूची में शामिल करावे। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या शुक्रवार को यूआईटी सभागार में नगर परिषद क्षेत्र चित्तौडगढ़ के विभिन्न वार्डो की समस्याओ व उनके निराकरण हेतु नगर परिषद व यूआईटी के अधिकारियो की सामुहिक बैठक में व्यक्त किये।

इस दौरान विधायक आक्या ने नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड की सफाई व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। इस पर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त जितेन्द्र मीणा ने बताया की शहर की सफाई व्यवस्था में 420 सफाई कर्मचारी व जमादार कार्यरत है। इसके साथ ही प्रत्येक दिवस नगर परिषद के दो वार्डो में सघन सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सफाई कर्मचारियों व नरेगा मजदूरो की टीम द्वारा सफाई की जा रही है इस कार्य में नगर परिषद के अधिकारियों की नियुक्ति कर मोनिटरिंग की जा रही है। यह अभियान आगामी 25 अगस्त तक चलाया जाएगा जिससे शहरी क्षेत्र में सफाई को लेकर आ रही समस्याओं का निराकरण हो सकेगा।

विधायक आक्या ने कहा की उनके पास आमजनो द्वारा कचरा संग्रहण की गाड़ी के समय पर नही आने की शिकायत की जाती है। आयुक्त जितेन्द्र मीणा को शहर में निर्धारित समय पर कचरा संग्रहण की गाड़ी पहुंचे, वार्डो में पर्याप्त साफ सफाई व खरपतवार की कटाई हो इसके लिये व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

आयुक्त जितेन्द्र मीणा ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में ऑटो टिपर द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण किया जा रहा है। इस संबंध में शहरवासियों को कोई शिकायत होने पर संबंधित हेल्पलाईन नंबर 6357573111 पर शिकायत दर्ज कराने की बात कही।

विधायक आक्या ने शहर के चंदेरिया, कुम्भा नगर, मधुवन, महेशपुरम सहित विभिन्न क्षेत्रों में ठेकेदार द्वारा सीवरेज लाईन बिछाने के बाद पर्याप्त रोड नही बनाने को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की सीवरेज कार्य में लाईन डालने के बाद सिर्फ खाना पूर्ति कर उस स्थान को ऐसे ही छोड़ दिया जाता है तथा ठेकेदार द्वारा अन्य स्थान पर कार्य आरम्भ कर दिया जाता है जिससे आमजन को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पडता है। उन्होने संबंधित अधिकारियो को निर्देश प्रदान करते हुए कहा की एक स्थान पर सीवरेज लाईन बिछाने के बाद उस स्थान पर पर्याप्त सड़क का कार्य पूर्ण करने के पश्चात ही अन्य स्थान पर सीवरेज कार्य चालु हो यह सुनिश्चित किया जावे।

विधायक आक्या ने शहर में अनेक स्थानो पर रोड लाईटो के बंद होने की बात पर कहा की बरसात के मौसम मे सर्प आदि जहरीले जानवरों के निकलने का खतरा बना रहता है, ऐसे में रोड लाईट के बंद होने व अनेक काॅलोनियों में रोड लाईट नहीं होने से आमजन को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने प्रत्येक वार्ड में रोड लाईट चालु रहे यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।  

विधायक आक्या ने शहर के गोरा बादल स्टेडियम की दुर्दशा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की शहर के मध्य स्थित गोराबादल स्टेडियम अनेक वर्षो से खेल प्रेमियो के लिये एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है लेकिन गत कांग्रेस सरकार के गलत निर्णय से आज यह अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। विधायक आक्या ने इसके पुनः निर्माण बाबत आयुक्त को निर्देश प्रदान किये।

विधायक आक्या ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बने सामुदायिक भवनो की दुर्दशा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियो को एक माह में समस्त सामुदायिक भवनो की आवश्यक मरम्मत करा उनमें सुधार करने, बाग बगीचो का पर्याप्त रख रखाव करने, फव्वारे सुचारू चले इस बाबत उनका समय पर मेंटनेंस कराने आदि के निर्देश दिये।

विधायक आक्या ने कहा की अतिवृष्टि से शहर की क्षतिग्रस्त हो चुकी सडकों सहित समूचे शहर में रोड निर्माण का कार्य बरसात के मौसम के पश्चात चलाया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद चेयरमेन सुशील शर्मा, यूआईटी कमिश्नर कैलाश गुर्जर, नगर परिषद आयुक्त जितेन्द्र मीणा, अधिशाषी अभियंता भुपेन्द्र बंशीवाल, एटीपी संदीप गोचर, सहायक अभियंता मुनीर अली, ललित राजपुत, हरिमोहन प्रजापति, सतीश चौहान, कनिष्ठ अभियंता भरत जाट, मिनाक्षी वाधवानी, लेखाधिकारी दिलीप व्यास, हेमंत माहेश्वरी, वरिष्ठ प्रारूपकार सोमेन्द्र शर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रमेश चांवला, कमलेन्द्र प्रताप सिंह, अब्दुल वहीद आदि उपस्थित रहे।

What's your reaction?