चित्तौड़गढ़ - जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जन समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन को जनता की दहलीज तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार रात्रि को कपासन उपखंड की मुंगाना ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का आयोजन श्री सांवलिया धाम मुंगाना मंदिर परिसर में हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत और स्वागत

रात्रि चौपाल की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। ग्राम की छात्राओं ने जिला कलक्टर आलोक रंजन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बहनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने हेतु परीक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं स्कूलों में सहयोग करने वाले भामाशाहों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य एवं कैरियर विकल्पों को लेकर संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

 चौपाल में 35 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष लंबित मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।

चौपाल के दौरान पेयजल संकट और जल आपूर्ति में सुधार हेतु आवश्यक कदम, सड़क निर्माण एवं क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत, गाँव में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, जमीनी इंतकाल में लंबित मामलों का निस्तारण, प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव, रास्ते से अतिक्रमण हटाने,

 आधार सेवा केंद्र की स्थापना, मेवड़ा कॉलोनी स्कूल में खेल मैदान हेतु जमीन आवंटन करवाने, नरेगा का भुगतान दिलवाने, रोडवेज बस चलाने, पशुओं के लिए पानी आरक्षित , नरेगा में रोजगार दिलाने, खेत पर जाने का रास्ता दिलाने, अनुकंपा नियुक्ति के लिए नारायण लाल अहीर के मामले पर विशेष संज्ञान, नाथ समाज की समाधि स्थल से अतिक्रमण हटवाने, विधवा महिला के मकान के ऊपर से गुजरती 11 केवी लाइन को ऊंचा करवाने, शिक्षा, कृषि, पंचायत एवं अन्य विभागों के भवनों की मरम्मत, बीमार महिला को सरकारी चिकित्सालय से नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराने आदि प्रकरणों की सुनवाई करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने राजस्थान सरकार द्वारा संचालित वृक्षारोपण अभियान को पंचायत स्तर पर सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के निर्देश दिए। साथ ही राज्य मार्ग के डिवाइडरों पर भी पौधे लगाने के निर्देश दिए।

चौपाल के दौरान जिला कलक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों से फेस-टू-फेस संवाद किया और ग्राम वासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निर्देश दिए।

सभी विभागों की भागीदारी

रात्रि चौपाल में चिकित्सा, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, कृषि, उद्यान, सिंचाई, जलदाय, महिला एवं बाल विकास, न्याय, बिजली, परिवहन, पंचायती राज, राजस्व और वन विभाग, एवीवीएनएल, खाद्य नागरिक एवं 

आपूर्ति विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने मौके पर ही कई शिकायतों का समाधान किया।

इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, एसडीएम राजेश सुवालका, तहसीलदार एम. नासिर बैग मिर्जा, डिप्टी हरजी लाल यादव, थानाधिकारी रतन सिंह, विकास अधिकारी मुकेश पोरवाल, प्रशासक प्रेम देवी, कैलाश अहीर, प्रकाश चौधरी, रोलिया प्रशासक दिनेश नाथ योगी, धमाना प्रशासक विष्णु हेडा सहित अनेक जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's your reaction?