चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, निम्बाहेड़ा के प्रमुख बाजारों में सजी राखियों की दुकानें
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व नौ अगस्त (शनिवार ) को मनाया जाएगा। त्यौहार को लेकर के बाजार में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं जिसे लेकर भाई-बहनों में खासा उत्साह दिख रहा है। शहर के प्रमुख बाजार में राखियों और उपहारों की दुकानों पर भीड़ उमड़ने लगी है।

इस बार बाजारों में रंग-बिरंगी और डिजाइनर राखियों की भी जमकर खरीदारी हो रही है। ग्राहकों को कस्टमाइज्ड,बच्चों के लिए कार्टून थीम वाली और पारंपरिक राखियों की ढेर सारी वैरायटी मिल रही है। वहीं बहनों की पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने डोरी, मोती, कुंदन, जरी व जरदोजी से सजी राखियों की बेहतरीन रेंज उपलब्ध है। राखियों के साथ ही भाइयों के लिए उपहारों की खरीदारी भी जोरों पर है। मोबाइल एक्सेसरीज, कपड़े, घड़ियां, चॉकलेट बॉक्स, पर्सनलाइज्ड गिफ्ट और डेकोरेटिव आइटम्स की मांग बढ़ गई है। वहीं मिठाई की दुकानों पर घेवर के अलावा काजू कतली, रबड़ी, लड्डू और चॉकलेट गिफ्ट बॉक्स की भी जोरदार बिक्री हो रही है।

त्योहार को देखते हुए बाजार में शगुन के लिए थालियां, सूखे मेवे, फलों और कच्चे नारियल की मांग भी जबरदस्त रही। इन वस्तुओं की खरीदारी से बाजारों में रौनक दोगुनी हो गई है। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानों को रंगीन लाइटों, फूलों और सजावटी झंडियों से सजाया है। कई दुकानों पर खास रक्षाबंधन ऑफर्स और डिस्काउंट्स भी दिए जा रहे हैं, जिससे ग्राहक बड़ी संख्या में खरीदारी करने आ रहे हैं। 

ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां राखियों की खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रही हैं. बाजारों में बढ़ती भीड़ और महिलाओं की उत्साह भरी मौजूदगी से माहौल पूरी तरह से त्योहारमय हो गया है। इस बार की राखियों में पर्यावरण के अनुकूल राखियों से लेकर कस्टमाइज डिजाइन की डिमांड भी तेजी से बढ़ी है। त्योहार की तैयारियों के साथ बहनें भाइयों के लिए प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं का धागा चुनने में जुटी हैं। रक्षाबंधन को देखते हुए बाजार में बच्चों के लिए खास राखियों की दुकानें सजाई गई हैं। इनमें छोटा भीम, मोटू पतलू और लाइट वाली राखियों की मांग अधिक है। नागर और आस पास के ग्रामीण व कॉलोनी में किराना दुकानों पर भी कई वैरायटी की राखियां बिक रही हैं। ओम और विष्णु नाम वाली राखियों के साथ-साथ धागे और डायमंड राखियां भी खूब पसंद की जा रही हैं।

व्यापारियों का कहना है कि इस बार भी बाजार में राखी, कपड़े, मिठाई, गिफ्ट आइटम, खिलौने, चॉकलेट, ज्वेलरी आर्टिफिशियल ज्वेलरी के बनी हुई राखियां ब्रेसलेट आदि की भी बहुत ही अच्छी बिक्री हो रही है और राखियां, मिठाइयां, नारियल गोला, कपड़े, चॉकलेट आदि का अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। दुकानों पर पहले से ही जमकर खरीदारी हो रही है और ग्राहकों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

रक्षाबंधन पर्व पर राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं और बालिकाओं को दो दिन तक फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा 9 और 10 अगस्त 2025 को लागू होगी। रोडवेज ने इसके लिए परिवहन विभाग से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मांगी है। योजना के तहत राजस्थान राज्य की सीमा में चलने वाली सभी श्रेणियों की साधारण बसों में यह छूट लागू होगी। वातानुकूलित (एसी), वोल्वो और ऑल इंडिया परमिट पर चलने वाली बसें इस योजना में शामिल नहीं होंगी।

पंडित अभिषेक शर्मा ने बताया कि राखी बांधने का शुभ समय सुबह 07 बजकर 35 मिनट से 09 बजकर 02 मिनट तक रहेगा । इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 30 मिनट से शाम के 05 बजकर 26 मिनट तक हैं। रक्षाबंधन के दिन सौभाग्य योग,शोभन योग और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा । इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का प्रभाव नहीं हैं । शनिवार 9 अगस्त को श्रवण नक्षत्र रहेगा। इस दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे,जिसका स्वामी शनि है और शनिवार का स्वामी भी शनि हैं। श्रवण नक्षत्र स्वयं शनि की राशि में आता हैं । श्रवण नक्षत्र के अधिपति विष्णु हैं जबकि सौभाग्य योग के अधिपति ब्रह्मा हैं। आचार्य गौरी शंकर शर्मा बोरखेड़ा ने बताया कि इस दिन भाई को राखी बांधने से पहले रक्षा सूत्र भगवान को जरूर अर्पित करें. इसके बाद अपने भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठाएं। फिर आप उसे तिलक लगाएं और रक्षा सूत्र बांधे । भाई की आरती करके मिठाई खिलाएं और उसकी लंबे और सुखी जीवन की कामना करें ।

What's your reaction?