views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़।अंचल-चित्तौड़ एकल संभाग अभियान प्रमुख लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि इस माह अभियान के कार्यो की समीक्षा बैठक कार्यालय पर रखी गई। बैठक कों संबोधित करते हुए संभाग समिति अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता हेतु कार्यकर्ता अभियान के पांचों आयामों की गतिविधियों का प्रवास करते हुए समर्पण भाव से कार्य करें। एकल ग्रामोत्थान ज़ोनल हेड मनोज वैष्णव ने ग्राम विकास योजनाओं की जानकारी दी। अंचल समिति के प्रहलाद प्रजापति ने एकल विद्यालय संचालन हेतु होने वाले आचार्य प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा तय की।
इसी क्रम में महिला समिति द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया। मातृशक्ति संभाग मां प्रेम मानधना , अंचल समिति अध्यक्ष चंदा नामधर, कोषाध्यक्ष चंद्रकांता लढ्ढा सहित सभी दीदीयों ने कार्यकर्ताओं के हाथ रक्षासूत्र बांध, मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी तथा उत्साहवर्धन एवं सम्मान करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।