चित्तौड़गढ़ - परिवार कल्याण प्रोत्साहन जिला स्तरीय सम्मान समारोह, जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य हेतु सम्मानित हुए चयनित संस्थान एवं कार्यकर्ता
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली चिकित्सा संस्थाओं, पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों, निजी चिकित्सालयों, गैर-सरकारी संगठनों एवं व्यक्तियों को परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत मंगलवार को जिला स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचन्द्र खटीक एवं संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जोन उदयपुर, डॉ. प्रकाश चन्द्र शर्मा ने की। इस अवसर पर अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.) डॉ. घनश्याम चावला ने जनसंख्या स्थायित्व के उद्देश्य, महत्व, वर्तमान स्थिति, जनसंख्या नियंत्रण नीतियों, परिवार नियोजन कार्यक्रम तथा इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ताराचंद गुप्ता ने सीमित परिवार के लाभ, बच्चों में अंतराल रखने की आवश्यकता, अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन के महत्व एवं योग्य दंपत्तियों से संवाद के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर आशान्वित खंड निम्बाहेड़ा को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर BCMO डॉ. अनुराधा मीणा एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया। वहीं जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की प्रधान श्रीमती देवेंद्र कंवर एवं टीम को पुरस्कार दिया गया।

इसके अतिरिक्त जिले की प्रत्येक पंचायत समिति से एक सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत को सम्मानित किया गया, जिनमें बोरखेड़ा (बड़ीसादड़ी), जयनगर (बेंगू), आक्या (भदेसर), फलासिया (भोपालसागर), आछोड़ा (चित्तौड़गढ़), नगांवली (डुंगला), सादी (गंगरार), करजली (कपासन), भगवानपूरा (निम्बाहेड़ा), हरनाथपुरा (राशमी), एकलिंगपुरा (भेंसरोड़गढ़) शामिल हैं।

सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा संस्थानों में—
सरकारी चिकित्सालय : उप जिला चिकित्सालय, बेगूं, सीएचसी : कनेरा (निम्बाहेड़ा), पीएचसी : बाड़ी (निम्बाहेड़ा)

सर्वाधिक नसबंदी करने वाले सर्जनों में—
डॉ. दिप्ती चित्रा (जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़), डॉ. राजीव मंगल (बड़ीसादड़ी), डॉ. धीरेन्द्र नागर (बेगूं), डॉ. माधव सिंह मीणा (निम्बाहेड़ा) को सम्मानित किया गया।

कुल 52 पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में वितरित कर कार्यकर्ताओं एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रत्येक खंड से चयनित ANM एवं आशा कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

समारोह में DPC-DDW डॉ. देवी लाल धाकड़, RCHO डॉ. शिवानी, DY.CMHO डॉ. पुनीत तिवारी, DPM विनायक मेहता, UPM अनिल शर्मा, ASO नरपत सिंह, रिंकू मीना, गजपाल सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं समस्त खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

What's your reaction?