चित्तौड़गढ़ - वर्ष दर वर्ष बढ़ती हरियाली की सौगात, निरंकारी मिशन का वननेस वन अभियान
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां

सीधा सवाल। चित्तौडगढ। संत निरंकारी मिशन की हरित चेतना और पर्यावरण के प्रति अटूट समर्पण को निरंतर आगे बढ़ाते हुए रविवार, 17 अगस्त को ‘वननेस वन’ परियोजना के पांचवें चरण के अंतर्गत देशभर में अनेक नए स्थलों को इस जन-सहभागिता अभियान से जोड़ा जाएगा। प्रातः 6 से 9 बजे तक हज़ारों सेवादार एवं श्रद्धालु एकजुट होकर वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति के प्रति अपनी निष्ठा और संरक्षण के संकल्प को दोहराएंगे। मुखी धीरज पारेता ने बताया चित्तौडगढ ब्रांच में भी महात्मा श्याम लाल जी गर्ग कन्वेनर केंद्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड संत निरंकारी मंडल दिल्ली की उपस्थिति में महिला थाना परिसर चित्तौडगढ में वननेस वन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा जिसमें पिछले साल संत निरंकारी मंडल द्वारा 100 पौधे लगाए गए हैं उसी के साथ और पौधे लगाए जाएंगे।

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में वर्ष 2021 में आरंभ हुई ‘वननेस वन’ परियोजना मात्र वृक्षारोपण का उपक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलन और सह-अस्तित्व की भावना को जागृत करने वाला एक महत्वपूर्ण अभियान है। यह हमें ऐसा भाव सिखाता है कि हम प्रकृति से पृथक नहीं अपितु उसी का अभिन्न अंग हैं। अतः इसका संरक्षण करना वास्तव में स्वयं के जीवन और भविष्य की रक्षा करना है।

वृक्षों के इन रोपित समूह ने इतनी समृद्धता प्राप्त कर ली है कि वे एक ‘लघु वन’ का स्वरूप धारण करते चले जा रहे हैं। यह परिवर्तन केवल हरियाली तक सीमित नहीं रहा बल्कि इन लघु वनों में अब प्रवासी और दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी भी आश्रय लेने लगे हैं, जिनका अस्तित्व एक समय विलुप्ति के कगार पर था।

निःसंदेह, जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में इन सभी जीवों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ‘वननेस वन’ न केवल पर्यावरण की सुरक्षा का माध्यम बन रहा है, बल्कि यह मानव और प्रकृति के बीच पुनः एक आत्मिक संबंध स्थापित कर रहा है। एक ऐसा संबंध जो सच्चे मायनों में ‘एकत्व’ का प्रतीक है।

उल्लेखनीय है कि ‘वननेस वन’ अभियान के अंतर्गत अब तक देशभर में 600 से अधिक स्थलों पर वृक्षारोपण किया जा चुका है। यह पहल केवल हरियाली बढ़ाने का माध्यम नहीं, वरन् ‘लघु वनों’ के रूप में एक स्थायी और संतुलित पर्यावरण की स्थापना की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। मिशन के स्वयंसेवक इन पौधों की देखभाल समर्पण और श्रद्धा से कर रहे हैं क्योंकि उनके लिए प्रत्येक पौधा केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों की साँसों का आधार है।

पूज्य बाबा हरदेव सिंह जी का यह स्वर्णिम संदेश - “प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों ही हानिकारक हैं” - इस संपूर्ण अभियान की प्रेरणा का मूल आधार बन चुका है। इसी चेतना से प्रेरित होकर, संत निरंकारी मिशन के सेवादार पर्यावरण की शुद्धता के साथ-साथ आंतरिक पवित्रता की दिशा में भी निष्ठापूर्वक कार्यरत हैं क्योंकि जब मन निर्मल होता है, तभी विचार, वाणी और कर्म भी निर्मल होते हैं।

संत निरंकारी मंडल के सचिव, श्री जोगिंदर सुखीजा जी ने बताया कि ‘वननेस वन’ के अंतर्गत पौधों का चयन स्थानीय पर्यावरण के अनुसार किया जाता है और उनकी देखभाल जैविक खाद, स्वच्छ जल व आधुनिक तकनीकों से की जाती है, जिससे दीर्घकालीन हरियाली सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संकट के इस दौर में मिशन की यह पहल न केवल समयोचित है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

What's your reaction?