चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - *"बनना हो तो श्रीकृष्ण की तरह सारथी बनो, मगर स्वार्थी मत बनो"– मुनिश्री युगप्रभ जी*
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

निम्बाहेड़ा।

निंबाहेड़ा के शांति नगर स्थित नवकार भवन में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए जैन संत मुनिश्री युगप्रभ जी महाराज साहब ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अत्यंत प्रेरणादायी विचार रखे।

मुनिश्री ने कहा कि जैन दर्शन में तीन प्रकार के पुरुषों की परिकल्पना की गई है, धर्म पुरुष, भोग पुरुष और कर्म पुरुष। तीर्थंकर भगवान धर्म पुरुष होते हैं, चक्रवर्ती सम्राट भोग पुरुष माने जाते हैं और वासुदेव कर्म पुरुष होते हैं।

श्रीकृष्ण वासुदेव थे, परंतु वे केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि महापुरुषों की श्रेणी में आते हैं।

मुनि श्री ने कहा कि जब धरती पर अनैतिकता, अराजकता और धर्म की अवहेलना अपने चरम पर थी, तब ऐसे कठिन समय में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब पुण्यवान आत्मा घर में जन्म लेती है, तो बिगड़े हुए कार्य भी सुधर जाते हैं, और जब पापी आत्मा जन्म लेती है तो अच्छे कार्य भी बिगड़ जाते हैं। श्रीकृष्ण की आत्मा पुण्यवान थी, उनके जन्म के साथ ही कारागृह के द्वार खुल गए, हथकड़ियाँ टूट गईं, यमुना ने रास्ता दे दिया, यह सब उनके दिव्य पुण्य का परिणाम था।

मुनिश्री ने कहा कि कृष्ण का जन्म ऐसे हुआ जहाँ न कोई तालियाँ बजाने वाला था, न मृत्यु के समय पानी पिलाने वाला, फिर भी उन्होंने ऐसा जीवन जिया कि आज वे हर भक्त की आत्मा में रमे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि अष्टमी तिथि हमें अपने कर्मों को सुधारने और सिद्धों के आठ गुणों को आत्मसात करने की प्रेरणा देती है। जैसे श्रीकृष्ण ने अपने जीवन में दुर्योधन, दु:शासन, जरासंध, कंस, पूतना, कालिया नाग आदि दुष्टताओं से समाज को मुक्त किया, वैसे ही हमें भी अपने अंतर्मन में बसे दुष्कर्मों और अवगुणों से आत्मा को मुक्त करना चाहिए। मुनिश्री ने विशेष रूप से कहा कि "बनना हो तो कृष्ण की तरह सारथी बनो, मगर स्वार्थी मत बनो।"

श्रीकृष्ण ने अर्जुन के सारथी बनकर धर्म की रक्षा की, न्याय की स्थापना की। उनके जीवन में माता-पिता के प्रति मान, मित्रों के प्रति समर्पण, और दुखियों के प्रति करुणा जैसे श्रेष्ठ गुण निहित थे। यदि हम उनके गुणों को अपनाते हैं, तभी हमारा जन्माष्टमी उत्सव सार्थक बन सकता है। धर्मसभा में श्रीमती ममता बंब ने 26 उपवास एवं अशोक ने 13 उपवास के प्रत्याख्यान ग्रहण किया। यह तपस्या समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है।

धर्मसभा में चित्तौड़गढ़, चिकारड़ा, सांवलिया जी, पुणे, सतखंडा, शंभूपुरा, उदयपुर आदि क्षेत्रों से पधारे श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

What's your reaction?