चित्तौड़गढ़ - आधी रात बजे शंख, श्री कृष्ण जन्म पर सांवलियाजी मंदिर में हुई आरती
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तों की आस्था के केंद्र श्री सांवलियाजी मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। जन्मोत्सव झांकी के दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे। रात 12 बजने के साथ ही मंदिर में शंख बजे और बाद में भगवान के दर्शन शुरू हुवे। इसके साथ ही ओसरा पुजारी ने भगवान की आरती की। जन्मोत्सव झांकी एवं दर्शन और आरती का सानिध्य सानिध्य लेने के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 'हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। 

जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया कस्बे में स्थित श्री सांवलियाजी मंदिर में इस वर्ष जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं के आने का नया रिकॉर्ड बना है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए सांवले जी मंदिर पहुंचे हैं। जन्माष्टमी पर्व के मुख्य आयोजन शनिवार देर रात को शुरू हुए। भगवान कृष्ण के जन्म के समय रात 12 बजे से ठीक पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। श्रद्धालुओं को सिंहद्वार के यहां पर रोका गया था। इन्हें मंदिर के अंदर जैसे ही भगवान के जन्म का समय हुआ, तब प्रवेश दिया गया। मंदिर के भीतर जन्म के समय से पहले शंख बजे। पुजारियों के साथ ही गुरुकुल के विद्यार्थियों ने शंख बजाए तथा मंगलाचरण गाया।बाद में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन खोले गए। जन्मोत्सव की झांकी में इंदौर से लाई गई विशेष पोशाक भगवान को धारण कराई गई। बाद में श्रद्धालुओं के दर्शन का क्रम शुरू हुआ। पूरा परिसर भगवान कृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। सिंहद्वार से श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश की व्यवस्था की गई थी। जन्म के साथ ही आधे घंटे की भगवान की विशेष आरती हुई। बाद में भगवान को भोग लगा कर पंजेरी के प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर आलोक रंजन भी आरती में मौजूद रहे। साथ ही श्री सांवलिया मंदिर मंडल की सीईओ एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, एसडीएम ऋषि सुधांशु पांडे, श्री सांवलिया मंदिर मंडल के अध्यक्ष जानकीदास वैष्णव सदस्य पवन तिवारी, मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्रसिंह नायब तहसीलदार एवं प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय शिव शंकर पारीक, राजेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में मंदिर प्रशासन, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

दर्शन कर जिले की खुशहाली के ली की कामना

इस दौरान चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर जन्मोत्सव आरती के दौरान परिवार के साथ पहुंचे। वे यहां पूरी आरती में रुके तथा भगवान के दर्शन कर चित्तौड़गढ़ जिले में शांति एवं सभी की खुशहाली के लिए कामना की। 

जम कर हुई आतिशबाजी

इस बार श्री सांवलिया मंदिर प्रशासन की ओर से जन्मोत्सव के दौरान आतिशबाजी भी करवाई गई। यहां जन्म के ठीक पहले जैसे ही मंदिर में शंख बजने शुरू हुए, तभी बाहर की ओर जम कर आतिशबाजी की गई। यहां काफी देर तक आतिशबाजी हुई। कई लोग जो घरों में सो चुके थे, उनकी नींद भी आतिशबाजी की आवाज से खुल गई।

What's your reaction?