views

सीधा सवाल। डूंगला। मोरवन उप स्वास्थ्य केंद्र पर सास-बहू सम्मेलन का आयोजन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिशन परिवार विकास के तहत किया गया। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज किर ने बताया कि सीएचसी मंगलवाड के मोरवन उप स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित समारोह में सास और बहू में परिवार नियोजन की जानकारी साझा की गई। शादी के बाद पहले बच्चे में 2 साल की देरी और दूसरे बच्चे में 3 साल का अंतराल रखने पर चर्चा हुई। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन व परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जानकारी विकसित करना है। साथ ही परिवार कल्याण के स्थाई अस्थाई साधन अपनाने के लिए नजदीकी चिकित्सा संस्थानों पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में उप स्वास्थ्य केंद्र मोरवन एएनएम , सीएचओ, आशा ,आईडीएफ डेवलपमेंट फाउंडेशन के प्रतिनिधि विवेक जोशी का सहयोग रहा।