672
views
views
आठ वर्षों से करवा रहे पर्युषण महापर्व की आराधना

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। नगर के विमल वया के पुत्र समकित वया इन दिनों चंडीगढ़ में चल रहे पर्युषण महापर्व की आराधना करवा रहे हैं। इसी दौरान गुरुवार को उन्होंने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से राजभवन में सौहार्दपूर्ण मुलाकात कर उनका स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। इस अवसर पर वर्धमान स्वाध्याय मंडल महिदपुर रोड से यतींद्र भंडारी, सुवासरा से पीयूष जैन तथा चंडीगढ़ जैन श्री संघ के प्रदीप जैन और सुनील जैन भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि समकित वया के छोटे भाई नमन वया भी दक्षिण भारत के इरोड में पर्युषण महापर्व की आराधना करवा रहे हैं। दोनों भाई पिछले आठ वर्षों से निस्वार्थ भाव से देशभर के विभिन्न स्थानों पर जाकर पर्युषण महापर्व की धार्मिक सेवाएँ दे रहे हैं।