चित्तौड़गढ़ - सीकेएसबी की सभा में खाद पर बवाल, अध्यक्ष बोले समितियों पर नहीं सप्लाई, मंत्री बोले बंद करेंगे निजी डीलर
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की 51 वीं आम सभा शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में हुई। इसने सहकारिता मंत्री की मौजूदगी में जीएसएस के अध्यक्षों ने अपना पक्ष रखा। मुख्य रूप से किसानों ने खाद का विषय रखा और कम्पनियों पर गलत तरीके से आवंटन का भी आरोप लगाते हुवे कहा कि निजी दुकानों पर खाद की सप्लाई पहले जा रही है तथा जीएसएस पर आवंटन नहीं हो रहा है, जिससे किसान परेशान है। जीएसएस अध्यक्षों ने पारदर्शिता के साथ खाद के आवंटन की मांग की। आम सभा को संबोधित करते हुवे सहकारिता मंत्री ने आश्वस्त किया कि खाद वितरण की व्यवस्थाओं में भी सुधार होगा। साथ ही उन्होंने ने कहा कि निजी डीलर बंद करने के प्रयास होंगे।

जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक की 51वीं आम सभा अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खोर की अध्यक्षता में शुरू हुई। इसमें खुला अधिवेशन रखा गया। इसमें किसानों ने जीएसएस के संचालन में आ रहे विभिन्न विषय रखे। कुछ स्थानों पर जमीन आवंटन की दिक्कत, जीएसएस के पुराने भवन के मरम्मत, बकाया भुगतान आदि विषय सामने आए। इस पर प्रस्ताव बना कर भेजने को कहा। इस दौरान जीएसएस अध्यक्ष ने मुख्य रूप से कहा कहा कि खाद की किल्लत बहुत आ रही है।

सहकारी संस्थाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास-दक

वहीं सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि जो खाद वितरण का काम करने वाली संस्थाओं से हम लगातार संपर्क में है। कैसे हम अधिक से अधिक अपनी सोसाइटियों को आगे बढ़ाएं, इसका प्रयास किया है। निजी डीलर्स की बात भी सामने आई है। इन डेढ़ सालों में हमने इभको व कृभको के एक भी निजी खाद बीज डीलर नियुक्त नहीं होने दिया। लगातार हमने इन कंपनियों के एमडी आदि से संपर्क में हैं। यह दोनों संस्थाएं कोऑपरेटिव संस्था है। इनका जो भी खाद बीज होता है इसकी सप्लाई प्राथमिकता से होनी चाहिए कि सहकारी समितियों में सबसे पहले सप्लाई करें। लगातार इसके लिए प्रयासरत है। मंत्री ने आगे यह भी कहा कि आगामी वर्षों में हम इन प्राइवेट डीलर्स को खत्म कर के सारे का सारा जो इफको कृभको का सारा का सारा कोऑपरेटिव मूवमेंट के माध्यम से इसकी सप्लाई करने का काम जीएसएस से करवाया जाएगा। मंत्री ने आगे यह भी कहा कि केवल सरकार के द्वारा ही प्रोजेक्ट आ रहे हैं, जिस पर भी ध्यान देना है। अपने नीचे भी हम प्रयास करें कि हम अपनी संस्था को आगे बढ़ाएं। आम सभा को विधायक सुरेश धाकड़ व अर्जुन लाल जीनगर ने भी संबोधित किया। सीकेएसबी चेयरमैन लक्ष्मण सिंह खोर ने सभी का स्वागत किया जबकि एमडी नानालाल चांवला ने आम सभा का संचालन किया।

आर्थिक रूप से पिछड़ी समितियों को मजबूत करने का प्रयास

आम सभा को विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने संबोधित करते हुवे आर्थिक रूप से पिछड़ी समितियों को मजबूत करने की पैरवी की। आक्या ने कहा कि वे विधायक के नाते नहीं, जीएसएस अध्यक्ष के नाते इस आम सभा के भाग ले रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों में लगातार कम कर रही है। राजस्थान में सबसे अधिक गोदाम चित्तौड़गढ़ जिले में बने हैं। सहकारिता मंत्री क्षेत्र की सहकारी संस्थाओं को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

What's your reaction?