views

सीधा सवाल। बिनोता। कस्बे के प्रसिद्ध खाकलदेव मंदिर पर शनिवार को भंडार खोला गया। खाकलदेव विकास सेवा समिति के अध्यक्ष गजराज सिंह शक्तावत एवं समिति सदस्यों की उपस्थिति में राशि की गणना की गई।
समिति के सचिव अनिल भारद्वाज ने बताया कि सुबह सवा नौ बजे पुजारी अनिल अमृत राम गुर्जर ने प्रतिमाओं का शुद्धिकरण कर पूजा-अर्चना व आरती की। इसके बाद दान पात्र और अन्य स्रोतों से प्राप्त राशि की गणना की गई। दान पात्र से 3,89,280 रुपए, धर्मशाला से 16,580 रुपए एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त राशि मिलाकर कुल 4,05,860 रुपए की आय हुई। इसके अलावा 385 ग्राम चांदी के आभूषण भी प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष जसवंत डोसी और पन्ना लाल लखारा ने बताया कि राशि की गणना के दौरान अध्यक्ष गजराज सिंह शक्तावत, महामंत्री पुखराज चपलोत, सचिव अनिल शर्मा, गोपाल तिवारी, हिम्मत सिंह शक्तावत, उम्मेद सिंह शक्तावत, रतन लाल डांगी, कैलाश तेली, चांदमल खटीक, जगदीश सुथार, रंगलाल रावत सहित समिति सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। प्रकाश मुनेत ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।
शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाएं पैदल चलकर मंदिर पहुंचीं और खाकलदेव नागराज की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने जहरीले जानवरों से परिवार की रक्षा की कामना करते हुए व्रत रखा और भजन-कीर्तन किया। मंदिर पर उमड़ी भीड़ को चौकीदार गार्ड कन्हैयालाल सेन और जसवंत सिंह राठौड़ ने नियंत्रित किया।