views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा चित्तौड़गढ़ के चुनाव 24 अगस्त रविवार को राउप्रावि कुम्भानगर में आयोजित हुए।
उपशाखा निर्वाचन अधिकारी कैलाश चंद्र मालू की देखरेख व सुशील कुमार लड्ढा के पर्यवेक्षण एवं जिला सभाध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत के निर्देशन तथा भंवर सिंह मुरलिया, महेश चंद्र नुवाल, राजेश कुमार दाधीच के सानिध्य में सम्पन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए कालु लाल रायका ने बहुमत प्राप्त किया वहीं देवकीनंदन वैष्णव निर्विरोध मंत्री निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राणावत, अध्यक्ष कालु लाल रायका, उपाध्यक्ष पुरूष मुबारक खान,मंत्री देवकीनंदन वैष्णव, महिला मंत्री रिधु कविया, कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा, अध्यापक सदस्य अशोक कुमार जोशी,पंचायत समिति शिक्षक मोहम्मद अयूब मंसूरी, वरिष्ठ अध्यापक शाकिर हुसैन, संस्कृत शिक्षा सदस्य भूपेंद्र शर्मा, महिला शिक्षक प्रमिला गदिया, प्रयोगशाला सहायक रवि कुमार मीणा, सेवानिवृत शिक्षक गोपाल लाल शर्मा, प्रबोधक मनोज कुमार भट्ट, कम्प्यूटर शिक्षक पुष्कर धाकड़ आदि निर्वाचित हुए।
प्रदेश महासमिति सदस्य गोपाल लाल व्यास, नारायण लाल सुथार, भारत सिंह, तेजपाल सिंह शक्तावत, शंभूलाल जाट, रेखा वैष्णव, महिपाल, महेश चंद्र नुवाल, राजेंद्र गगरानी, देवकीनंदन वैष्णव निर्वाचित हुए। इसके साथ ही जिला महासमिति के 40 सदस्य मनोनीत किए गए। निर्वाचन पश्चात नवनिर्वाचित उपशाखा कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। बैठक में हमारा विद्यालय-हमारा तीर्थ पोस्टर का विमोचन किया गया।
इस दौरान जिला सचिव माध्यमिक गोपाल लाल व्यास, महिला मंत्री मधु जैन, जिला संगठन मंत्री महिला नौसर जाट, एसीबीईओ शंभू लाल लखारा, रामेश्वर लाल जाट, शंभू लाल जाट, शेर सिंह, शांतिलाल वैष्णव, नंदकिशोर धाकड़, बाबू लाल धाकड़, निर्भय सिंह, लखन सिंह जाटव आदि उपस्थित रहें।