views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। महर्षि दधीचि सेवा संस्थान दाधिच समाज चित्तौड़गढ़ द्वारा मनाया जा रहा है आठ दिवसीय जयंती महोत्सव को लेकर ढुंचा बाजार स्थित श्री रूपनारायण भगवान के मंदिर पर महाद्वीप दान का आयोजन किया गया, साथ ही मातेश्वरी दधिमती माता एवं दधीचि ऋषि भगवान की महाआरती कर महोत्सव मनाया गया। समाज के प्रवक्ता रजत भट्ट व भारत जोशी ने बताया कि इस दौरान मंत्र उच्चारण के द्वारा भक्ति में एवं संगीत में भजनों से मंदिर के प्रांगण में समाज जनों ने धूमधाम से आठ दिवसीय कार्यक्रम का हिस्सा बने इस दौरान महिलाओं ने 201 दीपक जलाकर महाद्वीप दान किया जिसमें समाज के अध्यक्ष संजय इटोदिया,कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, महासचिव डॉ. दीपक तिवारी ने महाआरती की एवं सामूहिक प्रसाद वितरण किया गया साथ ही कार्यक्रम संयोजक चित्र लेखा शर्मा, उषा तुलछिया, अंजू काकड़ा, ज्योति व्यास, मांगी देवी शर्मा, ज्ञान किरण दाधीच, शालिनी शर्मा, भारती आचार्य का भव्य कार्यक्रम के लिए स्वागत किया गया |
इस दौरान समाज के अध्यक्ष संजय इटोदिया, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, महासचिव दीपक तिवारी, कोषाध्यक्ष महेश भट्ट, सत्यनारायण व्यास,संरक्षक एवं मार्गदर्शक सुरेश शर्मा योग गुरु, यशवंत कोलीवाल, मोहन भट्ट, शिव प्रकाश दाधीच सावा, नरेंद्र जोशी रेलवे, सत्यनारायण भट्ट,कमलेश दायमा,राजकुमार तिवारी,सुरेश चंद्र शर्मा,रामस्वरूप जोशी,महेश भट्ट शाहपुरा, सत्यनारायण ओझा, उमाशंकर दाधीच सत्यनारायण काकड़ा,राकेश जोशी, रघुनंदन दाधीच,जगदीश चंद्र केसरियाजी,अशोक मिश्रा,पंकज काकड़ा,राजेन्द्र तुलछिया,शिवशंकर जोशी, सावित्री भट्ट, सरोज दाधीच, सरोज शर्मा, लक्ष्मी बारु, स्नेह लता दायमा, शीला तिवारी, डिंपल जोशी, दीया तिवारी, मनीषा दाधीच, भगवती देवी तिवारी, ज्योति तिवारी, प्रतिभा तिवारी, लीला भट्ट , रेखा भट्ट ,निधि शर्मा, माया दाधीच, रेखा जोपट, खुशी दायमा, अर्चना त्रिपाठी, अलका शर्मा, सुनीता शर्मा, नीलम भट्ट, पुष्पा जोशी, संगीता शर्मा , प्रेमलता तिवारी, दुर्गा दाधीच, लता तिवारी, इंदु इटोदिया, रेखा विष्णु , मंजू शर्मा, मंजु जोशी, मनस्वी व्यास आदि कई समाजजन व महिलाएं उपस्थित रहे|