चित्तौड़गढ़ / डूंगला - डूंगला में जनसुनवाई, अमीरामा में विकास कार्यों का लोकार्पण
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सहकारिता मंत्री दक ने दी क्षेत्र को नई सौगात

सीधा सवाल। डूंगला। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने डूंगला में जनसुनवाई और अमीरामा में विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास व नई घोषणाओं के साथ क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान की। उनके नेतृत्व में जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम उठाए गए, जिसकी जनता ने जमकर सराहना की।

*डूंगला में डाक बंगले पर जनसुनवाई*-

डूंगला के डाक बंगले पर आयोजित जनसुनवाई में मंत्री गौतम कुमार दक ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान चिकारडा में घुमंतु जातियों को पट्टे दिलवाने के विशेष निर्देश दिए गए। साथ ही, संगेसरा के कुम्हारखेड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 4 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। 

मंत्री ने वागन बांध पर जल संसाधन के मुद्दों पर जेईएन के साथ चर्चा की और आगामी समय में सिंचाई व पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएमएफटी फंड से मोरवन ग्राम पंचायत के आकोला कलां से तरजेला तक सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त, आसावरा माताजी से सांवलिया जी मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड के लिए यात्री प्रतिक्षालय हेतु 5 लाख रुपये की घोषणा की गई।

इस अवसर पर गाड़ियां लोहार समाज के रावतपुरा गांव के 15 युवाओं ने मंत्री दक के कार्यों और उनकी जनसेवा की कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ज्वॉइन की। 

जनसुनवाई के बाद मंत्री नौगांवा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने देवनारायण मंदिर में लीलाधर घोड़े के 1114वें जन्मोत्सव समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में 5 लाख रुपये की लागत से खुला बरामदा और सामूहिक स्नानघर निर्माण की घोषणा की।

*अमीरामा में मंत्री दक का दौरा और विकास कार्यों का लोकार्पण*-

मंत्री गौतम कुमार दक ने स्वयं अमीरामा ग्राम पंचायत का दौरा कर कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास और नई घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने सहकारी समिति भवन, अमीरामा से बड़वल रोड, श्मशान में खुला बरामदा निर्माण कार्य, बालाजी मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य, पशु चिकित्सालय अमीरामा, पांच नए कक्षा कक्ष और दो अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण व घोषणा की। साथ ही, अमीरामा से मरावदिया रोड के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने और बारिश के बाद कार्य प्रारंभ करने की घोषणा की। 

अपने भाषण में मंत्री दक ने कहा, “कांग्रेस और भाजपा सरकार में यही फर्क है। जब माननीय शेखावत साहब मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने पांचवीं से सीधे आठवीं तक स्कूल क्रमोन्नत किए। 2013 में भाजपा सरकार ने दसवीं से बारहवीं तक स्कूलों को एक साथ क्रमोन्नत किया। कांग्रेस ने कभी गांव और गरीब की चिंता नहीं की। पिछली सरकार ने द्वेषपूर्ण तरीके से इस ग्राम पंचायत के कई स्वीकृत कार्यों को रोका, लेकिन हमारी सरकार इन सभी अटके कार्यों को फिर से शुरू कर रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “आपके आशीर्वाद से सहकारिता विभाग के माध्यम से पीएम किसान निधि की राशि ट्रांसफर की जा रही है, जो आपके एक वोट से चुने गए आपके प्रतिनिधि के हाथों में है।”

● समारोह में प्रमुख उपस्थितियां-

इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पूरण अहीर डूंगला ,भेरूलाल गायरी मंगलवाड, पूर्व प्रधान मुकेश खटीक, नंदलाल मेनारिया, प्रधान बड़ी सादड़ी, रामचंद्र जोशी, उप प्रधान बड़ी सादड़ी ,तुलसीराम शर्मा, मंडल अध्यक्ष बड़ी सादड़ी, फूलचंद धाकड़ पूर्व प्रधान, गुलाब सिंह मीणा सरपंच अमीरामा, प्रकाश मीणा सरपंच केवल पूरा, रामनारायण सुथार जीएसएस अध्यक्ष ,शंकर सिंह मीणा पूर्व प्रधान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's your reaction?