views
सीधा सवाल। राशमी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा राशमी की ओर से जारी "हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान" पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने किया। संगठन के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय उपशाखा अध्यक्ष रामचन्द्र खटीक और जिला उप सभाध्यक्ष उदयलाल अहीर के नेतृत्व में राशमी भाजपा कार्यालय पर विधायक जीनगर से भेंटकर अभियान की जानकारी दी। उपशाखा अध्यक्ष रामचन्द्र खटीक ने बताया कि विधायक जीनगर ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रव्यापी अभियान हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान का विमोचन करते हुए राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रयासों की सराहना की। साथ ही इस अभियान के उद्देश्य को राष्ट्र निर्माण में उपयोगी बताया।
इस अवसर पर भीमगढ प्रशासक गणेश लाल पूर्बिया,भाजपा मंडल महामंत्री लालुराम वैष्णव,उपशाखा के पूर्व अध्यक्ष गोपाल जाट,महामंत्री गौरीशंकर बैरवा,मीडिया प्रभारी देवीलाल तेली,उपाध्यक्ष शिवराम,विकास आचार्य,भजनलाल,गोपाल बैरवा,प्रहलाद अहीर,भगवान सिंह सहित शिक्षक उपस्थित रहे।
चौथे दिन भी रूत्वी की तलाश