चित्तौड़गढ़ - हमें इतिहास में वह पढ़ाया, जिसमें पराजय दर्ज, देश चित्तौड़ से सीखे कर्तव्य का पाठ- राजवीर
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। इतिहास को जानने की प्यास और गौरव गाथा को सुनने का जुनून रविवार को चित्तौड़गढ़ में इस कदर उमड़ा कि इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम छोटा पड़ गया। यहां बाहर तक भीड़ उमड़ आई। युवाओं का जोश और मेवाड़ की गाथाओं की गूंज उस समय चरम पर थी, जब ‘चित्तौड़ गाथा’ कार्यक्रम में इतिहासविद् राजवीर सिंह चकलोई ने तर्कों और तथ्यों के साथ विकृत इतिहास को चुनौती दी। मुख्य वक्ता इतिहासविद् राजवीर सिंह चकलोई ने कहा कि हमें इतिहास का वह पक्ष पढ़ाया गया, जिसमें केवल पराजय दर्ज थीं, जबकि हमारी गौरवमयी विजयों को भुला दिया गया। चित्तौड़ मध्यकाल से पहले भी था और बाद में भी मजबूती से खड़ा रहेगा। मेवाड़ की विशेषता यही है कि वह गिर कर भी उठता है और फिर लड़ता है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य का पाठ पूरे देश को मेवाड़ और विशेष कर चित्तौड़ ही सिखा सकता है।

राजवीर ने श्रोताओं से सीधे संवाद के दौरान कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पाठ देश को मेवाड़ से मिला है। महाराणा प्रताप को गद्दी पर बैठाने का निर्णय जनता ने लिया था, न कि केवल राजवंश की परंपरा ने। उन्होंने हाल ही में संसद में महाराणा सांगा के योगदान पर सवाल उठाने वाले एक सांसद की सोच पर गहरा रोष जताया और कहा कि सांगा जैसे ओजस्वी व्यक्तित्व पर प्रश्न खड़े करने वाले विकृत मानसिकता के लोग हैं। मेवाड़ की जनता को अब ऐसे लोगों की सोच सुधारने का बीड़ा उठाना होगा।

प्रताप कोरिडोर से लौटेगा स्वर्णिम इतिहास - जोशी

मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी ने कहा कि हमारी विरासत और इतिहास को जीर्ण-शीर्ण होने से बचाना हमारी जिम्मेदारी है। संसद में चित्तौड़ का प्रतिनिधि होने के नाते मैंने हमेशा इसके विकास और गौरव को सहेजने का प्रयास किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही प्रताप कोरिडोर के माध्यम से मेवाड़ का स्वर्णिम इतिहास लौटेगा।

कार्यक्रम में चित्तौड़ गौरव तीर्थ प्रन्यास के अध्यक्ष पुष्कर नरानिया व ट्रस्टी प्रो. सुशीला लड्ढा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. ओमेंद्र रत्नू ने धरोहरों की उपेक्षा पर चिंता जताई और श्रोताओं से दुर्ग के गौरवमयी पुनरुद्धार का संकल्प करवाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोपाल जाट और निष्ठा नरानिया ने सयुंक्त रूप से किया। कार्यक्रम का आभार संस्थान के ट्रस्टी श्रवण सिंह राव ने व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी, सैनिक स्कूल उपाचार्य ले. कर्नल पारुल श्रीवास्तव, ब्रिगेडियर हर्षवर्धन सिंह (सेवानिवृत), ट्रस्टी अरिहंत सिंह चरडास, वीरेंद्र सिंह तलावदा, जौहर स्मृति संस्था के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, भोपाल राजपूत छात्रावास के अध्यक्ष नरपतसिंह भाटी, अनिल सिसोदिया, अनंत समदानी, रघु शर्मा, पवन शर्मा, प्रशांत शर्मा, अभिषेक चावला, जितेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, लोकेश त्रिपाठी, चेतन गोड़, कोचिंग संचालक मुकेश गुर्जर सहित कई शहरवासी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

What's your reaction?