चित्तौड़गढ़ / कपासन - बारिश के लिए 12 गांवों के लोगों ने जाखड़ माता मंदिर में किया सामूहिक यज्ञ हवन, व्यापारियों ने आधा दिन बंद रखे प्रतिष्ठान
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां

सीधा सवाल। कपासन।।क्षेत्र में अपर्याप्त बारिश को लेकर स्थानीय लोगों ने विशेष धार्मिक आयोजन किया। राजेश्वर सरोवर की पाल पर स्थित जाखड़ माता चामुंडा माता मंदिर में सामूहिक यज्ञ हवन और पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कपासन सहित आसपास के बारह गांव खेड़ा के पुजारी और प्रतिनिधि शामिल हुए।इस दौरान दोपहर एक बजे तक नगर के बाजार बंद रहे।क्षेत्र में इस मौसम अब तक मात्र 574 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई हैं।जबकि औसत वर्षा 760 मिलीमीटर होनी चाहिए। अपर्याप्त वर्षा के कारण राजेश्वर सरोवर तालाब खाली पड़ा है। यह तालाब पिछले पांच वर्षों से सूखा हैं।जो कस्बे की पेयजल आपूर्ति का प्रमुख स्रोत है।रविवार सुबह भूपाल खेड़ा से पुजारियों को जुलूस के रूप में मंदिर लाया गया। पंडित राजू व्यास के नेतृत्व में विशेष पूजा अर्चना और यज्ञ हवन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में व्यापार संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही।व्यापारियों ने इस अवसर पर सहयोग करते हुए दोपहर तक सभी दुकानें, सब्जी मंडी और फल व्यवसाय बंद रखे। मौसम की स्थिति यह है कि बादल छाते हैं, कुछ देर तेज बौछारें पड़ती हैं।फिर हल्की बूंदाबांदी के बाद वर्षा रुक जाती है। इस कारण तालाबों में पर्याप्त जल संग्रहण नहीं हो पा रहा है।

फीडर के माध्यम से भी नहीं आया पानी

कपासन भूपालसागर ओर धमाना के तालाबों को भरने राजसमंद जिले में बनास नदी से फीडर छह दशक पहले बनाई गई थी। जिसमें पहले पानी की आवक होती थी। लेकिन पिछले कुछ सालों से इसमें पानी की आवक भी नहीं हो पा रही हैं। इस फीडर की मरम्मत के लिए सरकार 24 करोड़ की स्वीकृति हुई थी। जिसके टेंडर जारी कर कार्य शुरू कर दिया गया हैं। क्षेत्रवासी मातृकुंडिया बांध से कपासन में पानी लाने की मांग भी कई सालों से करते आ रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्र के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा अब तक सकारात्मक परिणाम जनमानस को नहीं दिए गए।इसी कारण नगर के युवाओं द्वारा समय समय पर देवी देवताओं को प्रसन्न करने के उद्देश्य से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा हैं।इसी के तहत उक्त धार्मिक कार्यक्रम संपादित किया गया।कपासन विधानसभा क्षेत्र में मातृकुंडिया डेम अपनी भराव क्षमता पूर्ण कर चुका है।जिस कारण प्रतिदिन गेट खोलकर नदी में पानी की निकासी की जा रही हैं। जबकि कपासन नगर सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र के तालाब रीते पड़े हैं।

मातृकुंडिया बांध से तालाबों को भरने की मांग ने पकड़ा जोर

विधानसभा कृषि पर आधारित हैं।यहां रोजगार एवं व्यापार भी पानी पर ही निर्भर है।पिछले कुछ वर्षों से बारिश कम होने से क्षेत्र के तालाब खाली हैं।हर साल करोड़ों रूपये के बजट के बाद भी कपासन भूपालसागर, धमाणा, डिंडोली फीडर की मरम्मत तक नहीं हो पाई।जिसके चलते कपासन क्षेत्र में पीने के पानी और सिंचाई के लिए गंभीर संकट पैदा हो गया है।जिस कारण श्रेत्र में लोगों में भारी आक्रोश हैं। इसी कड़ी में आज कपासन तालाब की पाल पर स्थित जाखड़ माता जी के नगर सहित आसपास ग्रामीण इकट्ठा हुए और माताजी के पूजा अर्चना कर मातारानी से अच्छी बारिश की अरदास की।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दोरान उपस्थित जन समूह में चर्चा रही कि सात दिवस में पानी नहीं आता है तो राज्यमार्ग या मातृकुंडिया डेम पर धरना दिया जायेगा। इस संबंध में सात दिन बाद बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जायेगी।

What's your reaction?