views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यकाल के 18 माह पूर्ण होने पर विप्र महासेना के युवाओं ने 130 किलोमीटर की भव्य पदयात्रा आयोजित की। यात्रा उदयपुर स्थित पानेरियो की मादड़ी दाई माता और पेमा माता मंदिर से प्रारंभ होकर मंडफिया सांवरिया सेठ और अंत में चित्तौड़गढ़ की कालिका माता एवं बाण माता मंदिर पर संपन्न हुई।
यात्रा को प्रमोद सामर, गजपाल शक्तावत, पंकज बोराणा, देवीलाल सालवी, खुशबू मालवीया, महेश गोस्वामी और जगदीश मेनारिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पैदल यात्री जत्थे ने मंदिरों में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार के सफल कार्यकाल की कामना की।
यात्रा मार्ग में सुंदरवास, प्रतापनगर, देबारी, भटेवर, मेनार, वाना, किर की चौकी, मंगलवाड़ और मंडफिया सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार सजाकर स्थानीय समाजजनों ने पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया। मंडफिया सांवरिया सेठ मंदिर में चांदी की 72 ग्राम वजनी बांसुरी भेंट की गई, वहीं चित्तौड़गढ़ स्थित कालिका माता मंदिर में तलवार और बाण माता मंदिर में त्रिशूल अर्पित किए गए।
चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर विप्र महासेना के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. हेमन्त जोशी, लोकेश मेनारिया, रूपेश चौबीसा, होटल महावीर एवं होटल राणा प्रताप के सहयोग से स्वागत समारोह आयोजित हुआ।
यात्रा संयोजक राजेश मेनारिया के नेतृत्व में गजेंद्र मेनारिया, चेतन मेनारिया, लोकेश पुरोहित, पवन मेनारिया, हेमेंद्र कुमार, नकुल मेहता, सतीश, उदयलाल, धर्मेंद्र, मोहन भोलावत, विनोद जोशी, मधुसूदन भारद्वाज, निर्मल मेनारिया सहित कुल 50 से अधिक युवाओं ने इस पदयात्रा में भाग लिया।