कानोड़ - कानोड तो देव भूमि है जहां ठाकुर जी साक्षात विराजे है, वंदनीय है कानोड़ की धरती - डॉ. ओझा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। कानोड। पीएम श्री चतुर उ.मा.विद्यालय में रविवार को भारतीय इतिहास संकलन समिति की ओर से कानोड़ इतिहास दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय संगठन मंत्री रमेश चन्द्र शुक्ल ने की । कानोड नगर के इतिहास को लिखने वाले पण्डित उदय जैन महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक डा.जमनेश कुमार ओझा मुख्य वक्ता थे । कार्यक्रम की शुरुआत भगवती शर्मा व गगन व्यास की दीप वन्दना से हुई। मुख्य वक्ता के उद्बोधन से पूर्व दीपक शर्मा ने इतिहास गान पर काव्य पाठ किया ।
         डा. ओझा ने श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 31 अगस्त 1711 में कानोड को संग्राम सिंह के कार्यकाल में प्रथम ठिकाणे का दर्जा मिला इसलिए यह केवल स्थापना दिवस नहीं है कानोड का कालखण्ड तो बहुत पुराना है , कानोड का जिक्र तो तुगलक काल के तारीख ए फिरोजशाही में 1357 में भी मिलता है । डा. ओझा ने कहा कि यह तो वह धरती है जहां रावत नाहर सिंह के समय अयोध्या निवासी रसिक बिहारी ने अपना प्रसिद्ध ग्रंथ राम रसायन सहित 31 ग्रंथों की रचना की जो कानोड नगर के लिए गर्व की बात है ।
सामाजिक समरसता पर बोलते हुए ओझा ने कहा कि कानोड नगर सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण है यहां कोई जातिगत भेदभाव नहीं था यहा ठिकाणे की रानियां महल में आई नंगारची समाज की महिलाओं का राजपूति शैली में चरण वन्दना करती थी तो जलझुलनी एकादशी पर समस्त समाज की रामरेवाडिया राजमहल में एकत्रित होकर एक साथ सरवर झुलने जाती है जिसमें नगर के मुख्य आराध्य गोपाल राय मन्दिर की रैवाडी पीछे रहती है। मन्दिर स्थापत्य कला पर ओझा ने कहा कि विश्व का एकमात्र मन्दिर है जहां बालस्वरूप प्रतिमा में भगवान राम ओर गोपाल के दर्शन होते है तो मन्दिर की ध्वजा बरसात का भी पूर्वानुमान बताती है । राजपरिवार अपने दिन की शुरुआत ठाकुर जी के दर्शन से करते तो रात में दर्शन करके ही विश्राम करते । ओझा ने भावुक होते हुए ठाकुर जी को याद कर कहा कि जहां ठाकुर जी साक्षात विराजे वह धरती वन्दनीय है वहां कोई छोटा बड़ा नहीं । उम्मेद बिहारी मन्दिर स्थापत्य कला पर कहा कि मन्दिर का वास्तुशास्त्र अद्भुत है जहा कभी भी मन्दिर गर्भ में प्रतिमा मस्तक पर धूप नहीं जाती ।
डॉ. ओझा ने बताया कि स्वयं कानोड़ पर 250 से अधिक आर्टिकल लिख चुके जो कई पुस्तकों में छपे है। डॉ. पूनम पाठक द्वारा कानोड़ ठिकाने के सन्दर्भ पर कानोड़ की विस्तृत जानकारी के साथ मेवाड़ का सामाजिक एवं आर्थिक इतिहास नामक पुस्तक का संपादन किया गया वही डॉ. प्रियदर्शी ओझा ने कानोड़ ठिकाने के अभिलेख नामक पुस्तक लिखी जिसमें कानोड़ के 400 से अधिक पट्टे, परवाने, ख़त खतूत सहित ऐतिहासिक जानकारी मिलती है।
       डा. ओझा ने कहा कि नगर में तब अद्भुत सौहार्दपूर्ण वातावरण था कि मोहर्रम के दिन गमी में हिन्दू परिवार मुस्लिम परिवारों में गुड ओर रोटी भेजते थे जो अनोखा उदाहरण है ।  
     शानदार महलों के निर्माण में मजदूरों को मजदूरी में अनाज तोलकर दिया जाता था । ओझा ने कहा कि मैं प्रमाण के साथ कहता हूं कि कानोड तो देव भूमि है जहां ठाकुर जी साक्षात विराजे है यहा कभी किसी का शोषण नहीं हुआ न किसी से बेगारी करवाई गई।  
          ओझा ने प्रमाण सहित कहा कि महान अकबर कभी नहीं हो सकता महान तो प्रताप थे जो युद्ध में विजय हुए। इतिहास चोरी पर भी ओझा ने कडे शब्दों भर्त्सना करते हुए कहा कि केवल डिग्री लेने से इतिहासकार नहीं बना जा सकता इतिहास को जीना पडता है । आजकल दुसरे के शोध पर कोई दुसरा गलत इतिहास लिख रहा है जो गलत है ऐसा नहीं होना चाहिए।  
संगोष्ठी में राजपरिवार के ऊंकार सिंह, प्रांतीय संगठन मंत्री रमेश चन्द्र शुक्ल,गिरिजा शंकर व्यास, चतुर उ.मा.विद्यालय में प्रधानाचार्य राजेंद्र व्यास ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन वरतंतु पाण्डेय ने किया । इस अवसर पर इतिहासकार डां ओझा का नागरिक अभिनंदन भी किया गया । कार्यक्रम में इतिहास प्रदर्शनी पर राजकुमार सुथार, निर्मल पुरोहित, दीपक शर्मा ,शान्तनु लोहार को सम्मानित किया गया ।

What's your reaction?