views
सीधा सवाल। बिनोता। कस्बे के पातेश्वर महादेव मंदिर पर संगीता महेश सोनी परिवार द्वारा अपनी मन्नत पूरी होने की खुशी में भजन कीर्तन कार्यक्रम बिनोता एवं आस पास गांवों के महिला मंडल की महिलाओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
महिला भजनीक मंडल की लक्ष्मी सेन,भगवती सोनी ने बताया कि भजन कीर्तन कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व आयोजक परिवार के संगीता सोनी, महेशसोनी,चेतना ऋतिक सोनी ,हर्षित सोनी परिवार द्वारा भोले नाथ का अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद गणपति शिव वंदना के साथ भजन कीर्तन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ मंडल की सूरज वैष्णव, देऊ बाई सुथार ने भोला हे दीवाना मेरा भोला मस्ताना ,,,,,, रतन देवी सुथार ने सीता मांझ,घड़ों भर लाई प्यारो लगे हनुमान,,,,,,महिला मंडल की प्रेम लता तिवारी,सूरज वैष्णव,मीरा सोनी,ललिता प्रजापत,लक्ष्मी सेन,मोहिनी बाई शर्मा, कैलाशी बाई पराशर,देऊ बाई सुथार कला बाई,गुड्डी कुमावत,नारायणी बाई सहित बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति दी।
भोले नाथ के भजनों पर महिलाएं नाचने लगी।