चित्तौड़गढ़ - विभागीय अधिकारी नियमित फील्ड में दौरा कर आमजन को राहत पहुचाएं - आक्या
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। बारीश के मौसम में आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो ऐसे में विभागीय अधिकारी नियमित फील्ड में दौरा कर राहत पहुचाने का कार्य करे। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या शनिवार को पंचायत समिति के सभागार में राज्य सरकार के निर्देश पर विधानसभा क्षैत्र के समस्त विभागो के अधिकारीयो की बैठक ले रहे थे।
उन्होने विभागीय अधिकारियो को बरसात के मौसम को देखते हुए आमजन को किसी प्रकारी की असुविधा न हो इस हेतु सभी विभाग अपने से संबंधित कार्य को आवश्यकता अनुसार तुरंत पूरा करे। उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारियो से शहर व गांवो में बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से मिलती रहे यह सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा की ट्रांसफार्मर का अतिरिक्त स्टाॅक रखा जाए जिससे आवश्यकता पड़ने पर तुरंत उपलब्ध कराया जा सके। उन्होने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियो को अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़क व पुलिया की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिये।
विधायक आक्या ने बैठक के दौरान पंचायत समिति की समस्त ग्राम पंचायतो में विभिन्न मद में संचालित कार्यो को दो माह में पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने ग्राम पंचायत क्षेत्र में अवैध कब्जे नही होने देने संबंधी ग्राम विकास अधिकारीयो को निर्देश देते हुए नियमानुसार पट्टे जारी करने की बात कही। शिक्षा विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियो से मरम्मत योग्य व जर्जर हो चुके विद्यालयो व आंगनवाड़ी कंेद्रो में बच्चो को न बिठाने व सावधानी बरतने के निर्देश देते हुए ऐसे विद्यालयो व आंगनवाड़ी केंद्रो की सूची अविलम्ब उच्चाधिकारियो को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने डीएमएफटी फण्ड से राउमावि में दो दो कक्षा कक्ष निर्माण की जानकारी देते हुए विद्यालयों में नए कक्षा कक्ष के प्रस्ताव, मरम्मत के प्रस्ताव भिजवाने के मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारीयो को निर्देश दिये।
विधायक आक्या ने विजयपुर, बड़ोदिया, रोलाहेड़ा में पेयजल सप्लाई तीन-तीन दिवस में मात्र आधे घण्टा सप्लाई होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता को पेयजल सप्लाई निर्बाध रूप से कराने के निर्देश दिये। साथ ही बरसात मौसम के पश्चात समस्त खराब हो चुके हैंडपंप की मरम्मत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से उपकेंद्रो, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त पदो की जानकारी लेते हुए क्षतिग्रस्त भवनो की सूची उच्चाधिकारियो को भेजने के निर्देश दिये। उन्होने बस्सी अस्पताल के नवीन भवन निर्माण एवं प्रस्तावित सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हेतु उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने पशुपालन विभाग से आवश्यकतानुसार दवाईयांे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
विधायक आक्या ने कृषि विभाग के अधिकारियो से कहा की इस वर्ष अच्छी वर्षा को देखते हुए आगामी रबी फसलो की बुआई के दौरान किसानों द्वारा गेहूं की फसल की ज्यादा मात्रा में बुआई की जाएगी इसलिए पूर्व में ही पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने और जरूरत अनुसार अतिरिक्त स्टॉक मंगवाने की निर्देश दिए।
उन्होने कहा की अतिवृष्टि से अनेक स्थानों पर किसानो के खेतों में पानी भर जाने से फसले खराब हो गई है। राज्य सरकार इस बारे में किसानो के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है, तथा सरकार के स्तर पर गिरदावरी करा राहत देने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है।  उन्होने राजस्व विभाग के अधिकारियों से खराबे की सर्वे कराने के निर्देश दिये।
विधायक आक्या ने आगामी गांव चलो अभियान व शहर चलो अभियान के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए व कहा कि इन शिविरों से आम जनों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले ऐसे प्रयास होना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, चित्तौडगढ़ उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल, भदेसर उपखण्ड अधिकारी ऋषि सुधांशु पाण्डे, चित्तौडगढ़ तहसीलदार विपिन चैधरी, बस्सी तहसीलदार मुकेश गुर्जर, नायब तहसीलदार गजराज मीणा, पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ बीडीओ समुन्द्र सिंह, चित्तौड़गढ़ एसीबीईओ शम्भुलाल सोमानी, भदेसर एसीबीईओ सत्यनारायण गर्ग, बीसीएमओ डाॅ जितेन्द्र सिंह राठौड़, सहायक अभियंता भरत व्यास, सी.वी. सिंह, भरत नामा, दुर्गा धाकड़ सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित थे।

What's your reaction?