399
views
views

सीधा सवाल। बेगूं। श्री रामचरित मानस मंडल बेगूं द्वारा 53 वें नवरात्रि महोत्सव के तहत श्रीराम चरित मानस नवाह्न पारायण महायज्ञ का आयोजन 22 सितंबर से 30 सितंबर तक बड़ोदिया महादेव रामधाम आश्रम, रामायण मंडल सत्संग भवन में होगा। मानस मंडल बेगूं के सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रि महोत्सव में श्रीरामचरित
मानस मंडल बेगूं द्वारा संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है। इसी के तहत 53 वें नवरात्रि महोत्सव में आगामी 22 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रतिदिन प्रातः 7.15 बजे से बड़ोदिया महादेव रामधाम आश्रम, रामायण मंडल सत्संग भवन में संगीतमय रामायण पाठ का वाचन पंडित अजय शर्मा के मुखारविंद से होगा। बताया गया कि शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन 30 सितंबर मंगलवार को सामूहिक आरती, सामूहिक हवन होगा। उक्त आयोजन को लेकर मानस मंडल के पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है।