231
views
views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 2025 का राष्ट्रीय सह-संयोजक नियुक्त किया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को जन-जन तक पहुंचने व सशक्त बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। सांसद जोशी की इस नियुक्ति पर पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, सुरेश धाकड़, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, भूमि विकास बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, गौरव त्यागी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटू लाल सुथार सहित कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जनआंदोलन बनाने में सांसद जोशी का मार्गदर्शन और नेतृत्व नई दिशा व गति प्रदान करेगा।