चित्तौड़गढ़ - अग्रेसन जंयती पर सात दिवसीय होंगे आयोजन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। अग्रवंश संस्थापक महाराज अग्रसेन के 5149वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज द्वारा विविध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का सात दिवसीय भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों का शुभारंभ 14 सितम्बर को गांधीनगर स्थित अग्रेसन मांगलिक भवन में गणपति स्थापना के साथ होगा और समापन 22 सितम्बर को शोभायात्रा, सम्मान समारोह एवं सामूहिक स्नेह भोज के साथ किया जाएगा।
श्री अग्रेसन जन्मोत्सव समिति के संयोजक राकेश गुप्ता एवं पवन अग्रवाल ने बताया कि गणपति स्थापना के अवसर पर महिला मंडल के तत्वावधान में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें बच्चों के लिए कक्षा एक से कॉलेज स्तर तक अलग-अलग आयु वर्ग में स्पर्धाएं रखी गई हैं। महिला वर्ग के लिए मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने एवं सजाने की प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगी, वहीं पुरुष एवं कपल वर्ग के लिए विशेष प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन आयोजनों का उद्देश्य पारिवारिक एवं सामाजिक एकता के साथ परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

रक्तदान और निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर

जन्मोत्सव के तहत 20 सितम्बर को अग्रेसन भवन, अग्रेसन नगर में विशाल रक्तदान शिविर और निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान शिविर से समाज में सेवा और सहयोग की भावना का संचार होगा, वहीं निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

गौ सेवा और सांस्कृतिक संध्या
21 सितम्बर को गांधीनगर स्थित गौशाला में गौ पूजन एवं सेवा कार्यक्रम होगा। शाम को अग्रेसन भवन, अग्रेसन नगर में महिला मंडल के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। रंगारंग कार्यक्रमों में एकल नृत्य, युगल नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां होंगी। इसी दौरान नवगठित महिला समिति एवं अग्रवाल युवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह भी सम्पन्न होगा।

शोभायात्रा और सम्मान समारोह
जन्मोत्सव का समापन 22 सितम्बर को भव्य शोभायात्रा और सम्मान समारोह के साथ होगा। प्रातः हवन, पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। दोपहर 2ः30 बजे उपरला पाड़ा गांधी चौक स्थित अग्रवाल पंचायत भवन से शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो द्वारिकाधाम पर समाप्त होगी। अंतिम दिन सामूहिक स्नेह भोज, विभिन्न प्रतियोगिताओं का पारितोषिक वितरण, समाज के विशिष्टजनों का सम्मान एवं अग्रवाल समिति की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

जन्मोत्सव समिति ने बताया कि इस सात दिवसीय आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण और समाज की एकजुटता को भी सशक्त करना है। कार्यक्रमों में हर आयु वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे युवा पीढ़ी में सेवा, संस्कार और समाजसेवा के मूल्य विकसित हों।

What's your reaction?