चित्तौड़गढ़ - सैनिक स्कूल में मनाया हिंदी पखवाड़ा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राज्य के चित्तौड़गढ़ स्थित सैनिक स्कूल में हिंदी पखवाड़े का आयोजन स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के निर्देशन में किया गया।

पखवाड़े का समापन समारोह शुक्रवार को स्कूल के शंकर मेनन सभागार में हुआ, जिसके मुख्य अतिथि नेमी चंद पारीक एवं विशिष्ट अतिथि कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। मुख्य अतिथि ने इस शुभ अवसर पर अपने हृदय की गहराइयों से निकली हुई एक अत्यंत भावपूर्ण, स्वरचित कविता प्रस्तुत की। उनकी यह कविता देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत थी, जिसने पूरे सभागार का वातावरण बदल कर रख दिया। उनके शब्दों में न केवल मातृभूमि के प्रति अगाध प्रेम झलक रहा था, बल्कि वीरों की शहादत, देश की संस्कृति, और एकता का संदेश भी समाहित था। कविता के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रभक्ति, त्याग, बलिदान और देश के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना को इतने मार्मिक ढंग से व्यक्त किया कि सभागार में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति भावविभोर हो उठा।

स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि इस पखवाड़े के अंतर्गत हिंदी वाद-विवाद, निबंध एवं काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित हुई अंतर सदनीय हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता उप कनिष्ट वर्ग का विषय "राष्ट्रीय रक्षा अकादमी मेरे जीवन का लक्ष्य एवं मेरी तैयारी", कनिष्ट वर्ग का विषय आवश्यकता अविष्कार की जननी हैं" वरिष्ट वर्ग का विषय "आत्मनिर्भर भारत वर्तमान समय की आवश्यकता" रखा गया। वरिष्ट वर्ग अंतर सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय "क्या सोशल मीडिया के प्रभावशाली लोग सतत मूल्यों को बढ़ावा देते हैं", कनिष्ट वर्ग अंतर सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय "एक देश एक चुनाव राष्ट्रिय हित में हैं" एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता का विषय "भक्ति रस, हास्य रस एवं वीर रस की कविता" रखा गया"। अंतर सदनीय हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन से दो-दो छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता को विषय वस्तु, तार्किकता, प्रस्तुतीकरण एवं वाक्य विन्यास के आधार पर परखा गया। अंतर सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन से दो-दो छात्रों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने-अपने विचारों को प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता को विषय वस्तु, उच्चारण, तार्किकता एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर परखा गया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में छात्रों ने वीर रस की कविताओं की बड़े जोश के साथ प्रस्तुतियां दी। हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता के वरिष्ट वर्ग में प्रताप हाउस का कैडेट मदुसुदन

सिंह राठौड़ प्रथम, सांगा हाउस का कैडेट खेमचंद बागड़ी द्वितीय एवं सांगा हाउस का कैडेट हर्षवर्धन सिंह तृतीय स्थान पर रहें। वाद-विवाद प्रतियोगिता के कनिष्ट वर्ग में प्रताप हाउस का कैडेट बलराज सिंह प्रथम, बादल हाउस का कैडेट विजेंद्र सिंह द्वितीय एवं पद्मिनी हाउस की कैडेट अनामिका चैधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंतर सदनीय काव्य पाठ प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में कैडेट खुशवंत सिंह, कैडेट लक्की प्रथम एवं कैडेट नितिन स्वाम द्वितीय स्थान पर रहे। रहे। कनिष्ठ वर्ग में कैडेट संदीप कुमार प्रथम, कैडेट याशिता द्वितीय एवं कैडेट बलबीर तृतीय स्थान पर रहे। उप कनिष्ठ वर्ग में कैडेट आराध्या यादव प्रथम, कैडेट यश सिसोदिया द्वितीय स्थान पर रहे। हिंदी व्याख्यानमाला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में कैडेट अंश बिलवाल प्रथम, कैडेट रितिका मीना द्वितीय एवं कैडेट दिव्यप्रताप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग में कैडेट यश रुंडला प्रथम, कैडेट गुलशन कुमारी द्वितीय एवं कैडेट भविष्य सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता के प्रभारी हिंदी के अध्यापक रमेश साह थे। प्रतियोगिताओं में विजेता कैडेट्स को मुख्य अतिथि ने बधाई दी एवं सभी विजेता कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

What's your reaction?