1596
views
views
सीधा सवाल। कपासन। भारत विकास परिषद शाखा कपासन द्वारा समुह गान प्रतियोगिता का आयोजन महेश ज्ञान मंदिर विद्यालय कपासन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाखा के संरक्षक बदरी लाल पलोड, अध्यक्षता शाखा के अध्यक्ष भगवती लाल सोमानी, विशिष्ट अतिथि महेश ज्ञान मंदिर विद्यालय के रविन्द्र सिंह प्रान्त के पर्यावरण संयोजक बादशाह सिंह थे। संयोजक बदल लाल विजय बाजी ने बताया कि समुह गान प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान रिलायबल अकैडमी कपासन द्वितीय स्थान ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल कपासन तथा तृतीय स्थान स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल कपासन ने प्राप्त किया इस अवसर पर शाखा के सचिव नंद लाल बोहरा शाखा के कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र विजयवर्गीय, घनश्याम विजयवर्गीय ,मांगी लाल बंजारा ,अशोक कुमार गोड,महेंद्र मोहन दाधीच, कन्हैया लाल बारेगामा, मूलचंद कुमावत, कन्हैया लाल सोनी, राकेश व्यास एवं निर्णायक भेरु लाल बारेगामा, आशीष चास्टा,जगदीश सुथार प्रधानाचार्य महेश ज्ञान मंदिर कपासन के कमलेश मीणा ने भाग लिया।