चित्तौड़गढ़ / कपासन - सुरज माली के साथ हुये जानलेवा हमले की घटना का खुलासा तीन अभियुक्त गिरफतार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

घटना मे प्रयुक्त वाहन स्कोर्पियो जप्त अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी

सीधा सवाल। कपासन। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी द्वारा थाना कपासन क्षेत्र में गणपति फेक्ट्री के पास सुरज माली के साथ हुये जानलेवा हमले की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अज्ञात हमलावारो का पत्ता लगा घटनां का शीघ्र खुलासा करने हेतू निर्देशित किया गया।इसी कम में सरिता सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चित्तौडगढ़ एवं हरजी लाल यादव पुलिस उप अधीक्षक कपासन के सुपरविजन में रतन सिंह पुलिस निरीक्षक थाना कपासन व तुलसी राम प्रजापत थानाधिकारी थाना कोतवाली चित्तौडगढ़ के साथ साईबर सैल टीम व डीएसटी टीम की संयुक्त टीम गठीत की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार पद्रह सितंबर सुरज माली पिता शांति लाल माली उम्र 20 साल निवासी भोपाल खेडा कपासन द्वारा श्री साँवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय चित्तौडगढ़ पर एक लिखित रिपोर्ट पेशकर बताया की में सुरज माली पित्ता शाति लाल माली निवासी भोपाल खेडा कपासन का रहने वाला होकर बयान देता हूं कि आज 15 सितंबर को शाम 5:15 पी एम पर मोनो मार्क फेक्ट्री से छुट्टी होने के बाद मेरे घर कपासन आ रहा था हैं। तब गणपति फेक्ट्री के पास सफेद स्कार्पिया में छ सात लोग उत्तर कर आये और मेरी बाईके के आगे गाडी लगा दी और मुझे मेरी बाईक से उत्तार कर लोहे के जरिये और पाईप से मारना और धमकाना चालु कर दिया। और बोलने लगें कि तु रोज रोज पानी की मांग करता है आज तुझे मारकर पानी में डाल कर फेंक देगे।और मुझे जबरदस्ती स्कार्पियो में बिठा कर ले जाने लगे और कहने लगे कि तुझे मारकर ऐसी जगह फेकेंगें जहा पर तैरा कुछ भी पता नहीं चलेगा। मेरे साथ मेरा साथी उदय लाल भील था उसे धमकी देकर बोला कि तु यहां से भाग जा वरना तुझे भी मार कर फेक देगे। आज तो हम एक नेता से सुरज माली को मारने की सुपारी लेकर आये हैं।और इसे आज खत्म कर देगे। अब ओर कोई भी व्यक्ति पानी के लिये विडियो बनाकर आवाज नही उठायेगा। आवाज उठाएगा तो उसका भी काम तमाम करेंगे। साथ ही प्रशासन से निवेदन करता हूँ की मेरे पर हुये हमले के खिलाफ व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

धरना प्रदर्शन के 24 घंटे के अंतराल में हुई गिरफ्तारी

उपरोक्त घटना के विरोध एवं पीडित सुरज मल माली के साथ हुये जानलेवा हमला करने वाले स्कार्पियो सवार अज्ञात बदमाशान की तलाश करने एवं शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कपासन कस्बे में माली समाज एवं स्थानीय लोगों के द्वारा धरना प्रदर्षन कर मुल्जिमो की 24 घण्टो मे गिरफतारी की माँग की गई। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चित्तौड,पुलिस उपअधीक्षक वृत कपासन एवं थानाधिकारी द्वारा समझाईश कर सुरज माली के साथ मारपीट करने वाले स्कॉर्पीयो सवार अज्ञात बदमाशान की तलाश हेतु थाना से टीम गठन कर साईबर टीम, डी.एस. टी टीम के सहयोग से शीघ्र अज्ञात बदमाशान का पता लगा अविलम्ब गिरफतार करने का आमजन को भरोसा दिलाया गया था।

जिला विशिष्ट टीम,जिला साईबर टीम एवं पुलिस थाना कपासन की टीम ने कार्यवाही को दिया अंजाम

प्रकरण की गम्भीरता को मध्यनजर रखते हुये जिला स्तर पर जिला विशिष्ट टीम,जिला साईबर टीम एवं पुलिस थाना कपासन के पुलिस अधिकारियो कर्मचारियो की एवं विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सरिता सिह, एवं वृत्ताधिकारी वृत्त कपासन के नेतृत्व में वारदात कारित करने वाले अज्ञात बदमाशान की तलाश हेतू घटना स्थल से चारो दिशाओं में चित्तौडगढ़ से उदयपुर जाने वाले राजमार्ग एवं रेलमगरा, मातृकुंडिया,कारोई, जिला भीलवाडा जाने वाले मार्गो कच्चे रास्तो एवं सिंहपुर टोल प्लाजा पर घटना स्थन से कपासन को जाने वाले राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाले गए। वारदात में प्रयुक्त वाहन बिना नम्बरी सफेद रंग की स्कार्पियो का पता लगाने एव अज्ञात मुल्जिमानों का पता लगाने के लिये घटना स्थल के चारों ओर के करीब चालीस सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खगाले गये। एवं दो सो वाहनों को चैक किया गया। गठित टीम एवं सुपरवाईजरी अधिकारीयो के सुक्ष्म पर्यवेक्षण एवं टीम के कठीन परिश्रम के फलस्वरूप घटना में प्रयुक्त अज्ञात वाहन बिना नम्बरी सफेद रंग की स्कार्पियों का पता लगाया गया। एवं मुल्जिमान का पता लगाया जाकर गिरफतार किया गया।इस दौरान घटना में प्रयुक्त वाहन बिना नम्बरी सफेद रंग की स्कार्पियो को बतौर वजह सबूत जप्त किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों से अन्य अभियुक्तों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

आरोपियों द्वारा वारदात का तरीका

मुल्जिमान से पूछताछ व अनुसंधान से ज्ञात हुआ कि मुल्जिमान द्वारा घटना से एक दिन पहले मोनी मार्क फैक्ट्री पर गाँवो के कच्चे रास्तों से होकर आने जाने वाले रास्तो को देखना व सुरज माली के फैक्ट्री में काम पर आने व जाने के समय व रूट का पत्ता कर एक दिन पूर्व सम्पूर्ण रैकी की गई।दुसरे दिन घटना में प्रयुक्त वाहन स्कोर्पियो की नम्बर प्लेट हटा सुरज माली के फैक्ट्री से निकलने का कपासन से कांकरिया जाने वाले रास्ते पर इंतजार कर रहे थे। सुरज माली के फैक्ट्री से निकलते ही स्कोर्पियो से पिछा कर स्कोर्पियो को बाईक के आगे लगा सुरज माली के साथ जानलेवा हमले की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के उपरांत गाँवो के कच्चे रास्ते से होकर फरार होना बताया।

गिरफ्तार आरोपी

कार्यवाही के दौरान कैलाश चन्द्र पिता नानू राम गुर्जर निवासी दोलपुरा थाना कारोई जिला भीलवाडा,राधे श्याम गुर्जर पिता चम्पा लाल गुर्जर निवासी दोलपुरा थाना कारोई जिला भीलवाडा,मदन लाल पिता नारायण लाल गुर्जर निवासी गोवलीया थाना करोई जिला भीलवाडा को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया। जहां से 3 दिन का रिमांड प्राप्त हुआ हैं।

उक्त कार्यवाही मे रतन सिंह पुलिस निरीक्षक कपासन, तुलसी राम प्रजापत थानाधिकारी थाना कोतवाली चित्तौडगढ,शंकर लाल सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना कपासन सहित धुडाराम, दुर्गा लाल,लक्ष्मण सिंह,लालाराम, महेन्द्र सिंह,शोभा राम,राजेश बद्रीलाल हेमराज सुशील लक्ष्मी नारायण,रमेश देवीलाल,जितेन्द्र पुलिस थाना कपासन का सहयोग रहा। इस दौरान साईबर टीम से राजकुमार,रामावतार,राम नरेश राजेश, कमलेश सम्मिलित रहे।इस दौरान डीएसटी टीम से भपेन्द्र सिंह सुरेन्द्र राजदीप सिंह विजय विक्रम दीपक का सहयोग रहा।

What's your reaction?