views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की पहल पर चलाए जा रहे वोट चोर, गद्दी छोड़ एवं संविधान बचाओ अभियान के तहत शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में कार्यक्रम श्रीनाथ वाटिका में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत मुख्य अतिथि थे, जबकि विधानसभा प्रभारी संदीप पुरोहित ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि देश में बड़े पैमाने पर वोटों की हेराफेरी और लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को ब्लॉक और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। जाड़ावत ने महाराष्ट्र और हरियाणा के हालिया चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए वोट चोरी और दबाव की राजनीति अपनाई। उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने और सूरज माली प्रकरण की निष्पक्ष जांच की भी मांग की।
विधानसभा प्रभारी संदीप पुरोहित ने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर जनता तक हस्ताक्षर अभियान को पहुँचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में बने रहने के लिए लोकतंत्र और मतदाता की ताकत के साथ विश्वासघात किया है।
अभियान के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर भाजपा की धांधली और वोट चोरी की साज़िशों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में “वोट चोर गद्दी छोड़” और “लोकतंत्र बचाओ, भाजपा हटाओ” के नारे लगाए गए। साथ ही कन्नौज सरपंच मंजू देवी जागेटिया को उनके तीसरी बार राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत के पुरस्कार पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, जिला संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नगेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान पुष्पा जाट सहित बड़ी संख्या में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।