चित्तौड़गढ़ / कपासन - पानी की मांग करने वाले युवक पर हुए हमले के विरोध में सामाजिक संगठनों के आव्हान पर नगर के बाजार को संपूर्ण दिन रहे बंद
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। कपासन। पानी की मांग करने वाले युवक पर हुए हमले के विरोध में सामाजिक संगठनों के आव्हान पर नगर का बाजार और सब्जी मंडी शनिवार को संपूर्ण दिन बंद रहे।जिससे व्यापारी और आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा।माली समाज एवं सामाजिक संगठनों के अनुरोध पर बस स्टैंड,लोड़कियां चौक, पिपली बाजार,श्री राम मार्केट, पांच बत्ती चौराहा,हाईवे चौराहा,दरगाह बाजार,रेलवे स्टेशन सहित नगर क्षेत्र के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान संपूर्ण दिन बंद रहे।सर्व समाज के बैनर तले पाच बत्ती चौराहा पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे तब तक शांत नहीं होंगे जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार की मांगें पूरी नहीं होतीं।पीड़ित युवक ने शिकायत देकर मामला दर्ज कराया था जिसमे उसने कहा था कि विधायक ने इस तरह का वीडियो डालने से मना करते हुए धमकी दी थी कि तेरा इलाज कर दूंगा। मामले में घिरते देख विधायक ने अपनी सफाई दी है।वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमे विधायक जीनगर ने कहा कि हमले के बाद मैंने जिला पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सूरज की पानी की मांग सही थी और यह सभी का अधिकार है। घटना में मेरे और मेरे परिवार का नाम जोड़कर मेरी राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।पूर्व सहकारिता मंत्री एवं किसान नेता उदय लाल आंजना ने कहा की इस प्रकार के सभ्य वीडियो पर भी क्रुरता के साथ मारपीट की जा सकती हैं। यह भारतीय जनता पार्टी के विधायक का ही कृत्य हो सकता हैं। दूसरों की हिम्मत नहीं हो सकती हैं। आम आदमियों को क्या लेना देना उसने पानी की मांग की थी विधायक से ही तो की थी,उसके कोई अवैध धंधे भी तो नहीं थे। कोई सट्टा किंग नहीं था,रेती माफिया भी नहीं था, जिसकी वजह से दुश्मनी हो,पूरा नगर कह रहा है तभी तो उसके प्रति सभी की हमदर्दी हैं। धरने को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉक्टर ललित बोरीवाल जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष एवं कपासन पंचायत समिति प्रधान भेरू लाल चौधरी,गुड्डू खान, राजीव सोनी, मांगी लाल बेरवा, गाव पटेल छगन लाल जाट,माली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीयो ने संबोधित कर उक्त घटना पर जमकर आक्रोश जताया एवं मारपीट करने वाले व षड्यंत्रकारीर्यों को तुरंत पकड़ने की मांग की।

सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल तैनात

सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में कड़ी सतर्कता बरती है और भारी संख्या में जवान तैनात किए गए हैं। प्रदर्शनकारियों द्वारा पांच बत्ती चौराहे पर टेंट और शामियाने लगाए जाने से कपासन नगर के मध्य बस स्टैंड पर बसों का संचालन प्रभावित हो गया है। फिलहाल, बसें हाईवे स्थित बस स्टैंड से चल रही हैं।

पूर्व सीएम गहलोत रविवार को पीड़ित परिवार से मिलेंगे

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- राजस्थान में चारों ओर अराजकता का माहौल बन चुका है। बलात्कार, हत्या, चोरी, डकैती जैसे अपराध आम हो गए हैं। चिंताजनक बात यह है कि अब भाजपा विधायक ही गुंडागर्दी में शामिल हो रहे हैं।चित्तौड़गढ़ के कपासन में भाजपा विधायक अर्जुन लाल जीनगर को पानी के लिए किया गया चुनावी वादा याद दिलाने पर युवक सूरज माली पर जानलेवा हमला भाजपा राज में लोकतंत्र की हत्या की नई तस्वीर है।पीड़ित युवक के 25 से अधिक फ्रैक्चर आए हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि डॉक्टर अभी तक ऑपरेशन नहीं कर पा रहे हैं।क्या भाजपा विधायकों से सवाल पूछने पर आमजन की जान लेने का प्रयास किया जाएगा? क्या पुलिस ऐसे विधायक पर कार्रवाई करने की हिम्मत जुटा पाएगी? पुलिस ने अभी तक इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।रविवार को मैं कपासन पहुंचकर पीड़ित के परिजनों से मुलाकात करूंगा।

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सूरज माली ने 12 सिंतबर को राजेश्वर तालाब में पानी लाने का चुनावी वादा दिलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।सूरज माली पर शाम 15 सितंबर को स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने जान लेवा हमला किया था। हमले में गंभीर रूप से घायल सूरज का अहमदाबाद में इलाज चल रहा है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर घटना के अगले दिन आरोपियों को पकड़ने की मांग सहित लोगों ने प्रदर्शन किया और 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। आरोपियों को नहीं पकड़े जाने पर 18 सितंबर को फिर से धरना प्रदर्शन किया गया और पुलिस प्रशासन को 20 सितंबर का अल्टीमेटम देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। ऐसे में आक्रोशित लोग शनिवार सुबह पांच बत्ती चौराहे पर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए हैं।तालाब में पानी लाने का चुनावी वादा याद दिलाते हुए वीडियो बनाकर शेयर करने पर विधायक समर्थकों ने युवक के हाथ पैर तोड़ दिए। मामले को लेकर लोगों में आक्रोश तेज हो गया है। दो दिन के अल्टीमेटम के बाद पांच बत्ती चौराहे पर लोग धरने पर बैठ गए हैं। वहीं राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है।लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन कर दो बार अल्टीमेटम देने के बावजूद पुलिस अभी तक मुख्य आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। ऐसे में परिजन और लोग पांच बत्ती चौराहे पर टेंट लगाकर धरने पर बैठे। उनकी मांग है कि दोषियों की गिरफ्तारी की जाए, पीड़ित को 50 लाख रुपए की सहायता, मुफ्त इलाज, सरकारी नौकरी और सुरक्षा दी जाए।जानकारी के अनुसार पुलिस ने अब तक तीन लोगों को पकड़ लिया हैं।जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

What's your reaction?