चित्तौड़गढ़ - प्रभारी मंत्री ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

व्यापारियों से किया संवाद, जीएसटी बचत उत्सव से संबंधित पोस्टर का किया विमोचन

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले की प्रभारी मंत्री मंजू बाघमार ने बुधवार को जिला परिषद के ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में व्यापारियों से संवाद स्थापित किया, बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा जीएसटी बचत उत्सव से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया।

प्रभारी मंत्री बाघमार ने जिला परिषद सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में जीएसटी की दरों में कमी से आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों का कारोबार भी सुगम होगा तथा उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे सरकार की इस पहल को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग करें। इस अवसर पर उन्होंने जीएसटी बचत उत्सव से संबंधित दो पोस्टर का विमोचन किया।

इस अवसर पर एसजीएसटी विभाग चित्तौड़गढ़ के सहायक आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने पीपीटी प्रस्तुत कर बताया कि हाल ही में जीएसटी कर दरों में की गई कटौती से व्यापारियों व उपभोक्ताओं दोनों को राहत मिलेगी। कर का बोझ कम होने से बाजार में रौनक बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। संवाद के दौरान व्यापारियों ने भी अपने सुझाव दिए।

संवाद कार्यक्रम में विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, रतनलाल गाडरी, हर्षवर्धन, गौरव त्यागी, वसीम खान, रघु शर्मा, व्यापार मंडल के सदस्य सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

इसके उपरांत प्रभारी मंत्री मंजू बाघमार ने ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में बजट घोषणाओं तथा फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बजट घोषणाओं के कार्यों
तथा फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले में ग्रामीण एवं शहरी दोनों स्तरों पर सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिविरों के माध्यम से जनता को राहत देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

इस अवसर पर जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, रतनलाल गाडरी, उपवन संरक्षक राहुल झांझडिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, नगर परिषद प्रशासक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर रावतभाटा विनोद मल्होत्रा सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's your reaction?