चित्तौड़गढ़ / कपासन - सूरजमाली पर हमले मामले में वार्ता आर्थिक पैकेज पर अटकी, रात सवा दो बजे तक चला वार्ता का दौर
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। कपासन। सूरज माली पर हुए हमले के मामले में चल रहे आंदोलन को लेकर शनिवार देर रात तक प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता हुई। यह वार्ता आर्थिक पैकेज पर सहमति न बन पाने के कारण अटक गई। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने घोषणा की कि वे रविवार वापस धरना स्थल पर पहुंचेंगे और चित्तौड़गढ़ कूच का निर्णय लेंगे।प्रसंगवस उल्लेखनीय है की कस्बे के राजेश्वर तालाब में पानी की मांग करने वाले युवक सूरज माली पर हुए हमले के विरोध में आंदोलन चल रहा है। शनिवार देर शाम आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सूरज को न्याय दिलाने और मांगों को लेकर प्रशासन को रात 9:20 बजे मंच से आधे घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जिसके बाद चित्तौड़गढ़ कूच की घोषणा की गई थी।अल्टीमेटम के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह और एसीएम मणिलाल धरना स्थल के पास पहुंचे। बेनीवाल ने उनसे अलग से वार्ता की और अपनी मांगें बताईं। अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। रात 11 बजे के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम भी कपासन पहुंचीं।इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें पीड़ित सूरज के पिता शांति लाल, माली समाज के श्याम लाल माली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भैरू लाल चौधरी, पीसीसी सचिव डॉ ललित बोरीवाल और भेरु लाल बारेगामा शामिल थे, थाने में एडीएम से वार्ता करने पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने सूरज प्रकरण की जांच एसओजी से करवाने, आर्थिक पैकेज देने, सरकारी खर्चे पर सूरज का पूरा इलाज करवाने, नौकरी देने और नई सब्जी मंडी में एक दुकान देने की मांगें रखीं।इन मांगों पर उच्चाधिकारियों से चर्चा हुई। आर्थिक पैकेज की राशि को लेकर सहमति नहीं बन पाई। जबकि अन्य सभी मांगों पर सहमति बन गई थी। 

यहां आने का सिर्फ एक ही मकसद सूरज को न्याय दिलाना - सांसद हनुमान बेनीवाल

वार्ता के उपरांत प्रतिनिधिमंडल लगभग रात पौने एक बजे धरना स्थल पर लौट आया और बेनीवाल के साथ चर्चा की।बेनीवाल ने आर्थिक पैकेज को लेकर अधिकारियों से मोबाइल पर रात 2:15 बजे तक वार्ता जारी रखी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी धरना सभा में मौजूद रहीं। आंदोलनकारी और कार्यकर्ता चित्तौड़गढ़ कूच के नारे लगाने लगे।इसके बाद बेनीवाल ने घोषणा की कि सभी लोग रविवार इसी स्थान पर बड़ी संख्या में इकट्ठा होंगे। उन्होंने कहा कि वे प्रशासन से बात नहीं करेंगे, बल्कि कूच करेंगे।इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुष धरना स्थल पर डटे रहे।इससे पूर्व शनिवार को बेनीवाल के दोपहर में आने का था, लेकिन वह देर शाम 7.50 बजे पहुंचे। रात साढ़े आठ बजे सभा को संबोधित करते हुए बेनीवाल ने कहा कि यहां आने का सिर्फ एक ही मकसद हैं।सूरज को न्याय दिलाना। इस दौरान बेनीवाल ने न्याय नहीं मिलने पर चित्तौड़गढ़ कूच का ऐलान किया।साथ ही बेनीवाल ने कहा कि जरूरत पड़ी तो धरना स्थल पर एक लाख लोगों के धरने की सभा के लिए तारीख घोषित की जाएगी।सांसद बेनीवाल ने कहा कि आज सूरज के परिवार को न्याय दिलाने के लिए सर्व समाज इतने दिन से लडाई लड़ रहा है। मगर राजस्थान में आज के समय में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। पेपर लीक तो भजन लाल सरकार से भी नहीं रुक रहा है। राज्य की सरकार को अधिकारी चला रहे हैं। विधायकों की बात सुनकर अधिकारियों की बात ही सीएम सुन रहे हैं।बेनीवाल ने कहा कि अगर मैं जातिवादी नेता होता तो यहां नहीं आता। मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं। मगर इतना जरूर है कि राज्य की सत्ता मेवाड़ से बनती है।बेनीवाल ने कहा कि पूर्व सीएम और कांग्रेस के नेता यहां आ चुके हैं।यहां के सांसद भी घायल सूरज से मिलने अहमदाबाद चले गए हैं। इसका मतलब है कि सूरज को सभी न्याय दिलाना चाहते हैं। ऐसे में अगर विधायक या उनके किसी का भी कोई रोल है या अंगूली उठ रही है तो फिर कार्रवाई में देरी क्यो हो रही है। ये संघर्ष अन्याय के खिलाफ है। हम चाहते हैं कि हक की लडाई की बात दिल्ली तक जाए। इससे पहले हनुमान बेनीवाल ने सूरज के परिवार वालों से मुलाकात की।

What's your reaction?