चित्तौड़गढ़ - आधुनिकता के दौर में भी परंपरा जीवित: चित्तौड़गढ़ के आजोलिया का खेड़ा गांव में 60 साल से हो रहा रामलीला मंचन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। आज के आधुनिक युग में डिजिटल दुनिया और तकनीक से कोई भी अछूता नहीं। इसके कारण आज छोटे छोटे गांव तक इसका असर दिख रहा है। इससे लोग पुरानी परंपराओं और आयोजनों से दूर होते जा रहे हैं। इस दौर में भी चित्तौड़गढ़ जिले में एक गांव ऐसा भी है जहां 60 सालों से ग्रामीणों की और से राम लीला का अनूठा मंचन जारी है। रामलीला के मंचन की लेकर छोटे से लेकर बड़ों तक में उत्साह दिखाई देता है। सभी इससे जुड़ कर आयोजन को सफल बनाने में लगते हैं। करीब 11 दिन तक चलने वाला यह आयोजन सर्व समाज को आपस में जोड़ कर रखता है तथा ऊंच नीच के भेद को भी मिटाता है।

चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर बेगूं विधानसभा का आजोलिया का खेड़ा गांव है। ग्राम पंचायत मुख्यालय होने के साथ ही यहां की आबादी चार हजार से अधिक है तथा जिंक उद्योग नजदीक होने से शहरी कल्चर का भी असर दिखता है। इस गांव में करीब 60 साल से रामलीला का मंचन हो रहा है। नवरात्र महोत्सव के तीन दिन पहले ही राम लीला का मंचन गांव में स्थित बालाजी मंदिर पर होता है। रामलीला मंडल आजोलिया का खेड़ा के बैनर तले होने वाले इस आयोजन की बड़ी बात यह कि इस मंचन में सभी पात्र या कलाकार गांव के लोग ही होते है। जब से रामलीला का मंचन शुरू हुआ तब से लेकर आज तक इसी प्रकार मंचन हो रहा है। इस बार बाबूलाल जाट के निर्देशन में रामलीला का मंचन जारी है। इस आयोजन की बड़ी खास बात यह भी है कि सर्व समाज के लोग इसमें पात्र बन कर अपनी भूमिका का निर्वहन करते हैं। किसी भी प्रकार का ऊंच नीच का भेद दिखाई नहीं देता। 

पहले बांस की बल्लियों पर पर्दा, अब एलईडी स्क्रीन

एक समय यहां पर बांस की बल्लियों पर पर्दा लगा कर उसके आगे मंचन होता था। वहीं अब आधुनिकता का भी असर दिखा है। माइक लगे हैं तथा एलईडी स्क्रीन के आगे मंचन होता है। दो माह पहले रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू कर दी जाती है। जो कलाकार होते है उनके ड्रेस सिलने के ऑर्डर दिए जाते हैं। जो भी सामग्री नई खरीदनी होती है वह यूपी के मथुरा से लेकर आते हैं। 

आठ से 60 साल तक के भूमिका, नौकरी पेशा भी

यहां रामलीला का मंच छोटे बच्चे और युवाओं को भी आगे बढ़ने की सीख देता है। कम उम्र में ही बच्चों को मंच मिल जाता है। इस बार यहां 60 साल की आयु से लेकर आठ साल के बच्चे तक राम लीला मंचन में जुटे हैं। 57 साल के शंकर तेली राजा जनक की भूमिका निभा रहे हैं। शंकर तेली की सास का गत दिनों हो गया था तब भी वे रात को यहां आकर रामलीला के मंचन को जारी रखा। वहीं आठ साल के बालक वानर सेना की भूमिका में रहते हैं। वहीं किसान, मजदूर से लेकर नौकरी पेशा तक कलाकार बन रहे हैं। केवल नृत्य करने वाले तथा वाद्य यंत्र बजाने वाले ही से बुलाते हैं।

कलाकार स्वयं उठाते खर्च, मंदिर का भी कर रहे विकास

इस रामलीला के मंचन में बड़ी बात यह है कि ग्रामीण चन्दा एकत्रित नहीं करते। प्रत्येक कलाकार स्वयं 2500 से तीन हजार रुपए हर साल देता है। आरती एवं व्यास पीठ पर भी चढ़ावा आता है। इसी से अगले साल के लिए राशि अलग निकालते हैं। इसके बाद जो राशि बचती है, उससे मंदिर का विकास करते हैं। पहले छोटा मंदिर था, वहां इसे बड़ा बना कर मार्बल का फर्श लगा दिया। वहीं रामलीला मंचन के लिए स्टेज भी तैयार कर दिया।

सौहार्द और सद्भाव की भी है मिसाल

रामलीला मंचन के बाद रात करीब 12 बजे सभी कलाकार और सहयोगियों का सामूहिक भोजन भी होता है। यह भोजन सार्वजनिक स्थान पर नहीं बनाया जाता। प्रतिदिन अलग-अलग कलाकार के घर से भोजन बन कर आता है। इससे सभी में जातिय सद्भाव दिखता है। बगैर किसी भेदभाव के सभी एक साथ रामलीला के समापन के बाद प्रतिदिन साथ में भोजन करते है। यहां की रामलीला मंडल के द्वारा ही इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित दशहारा मेला में भी रावण दहन के दौरान रामलीला का मंचन होता है।

वर्जन .... 

गांव में करीब 60 साल से रामलीला का मंचन हो रहा है, जिसमें सभी पात्र ग्रामीण ही भूमिका निभाते हैं। दो माह पहले इसकी तैयारियां शुरू कर दी जाती है। सर्व समाज का इस आयोजन में शामिल रहते हैं। सभी कलाकार ही आर्थिक सहायक करते हैं। इसके अलावा चढ़ावा राशि भी आती है। इससे मंदिर का भी विकास कर रहे हैं। रामलीला मंचन के बाद रात को सभी कलाकार का भोजन होता है। प्रतिदिन एक एक व्यक्ति के यहां से भोजन बन कर आता है।

What's your reaction?