views
सीधा सवाल। कपासन। स्थानीय नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गांधी वाटिका में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट पवन शर्मा ने की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी एवं शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चास्टा, नगर सेवादल अध्यक्ष भवानी शंकर लोहार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राजीव सोनी, पार्षद लोकेश राव, पूर्व पार्षद गुड्डू खान, शिवशंकर उपाध्याय एवं प्रकाश जाट ने कहा कि गांधी और शास्त्री जी के सिद्धांतों पर चलकर ही समाज में शांति, सौहार्द और देश का वास्तविक विकास संभव है। विचार गोष्ठी का संचालन सत्य प्रकाश व्यास ने किया।इस अवसर पर अशोक लोहार, पार्षद प्रत्याशी ऋषि व्यास, विजय बारेगामा, राजेंद्र आचार्य, राकेश बारेगामा, पूर्व पार्षद हरलाल जटिया, पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी अब्दुल रहमान मंसूरी, सैयद अख्तर अली, प्रदेश मीडिया महासचिव अकरम मंसूरी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।