चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - मीरा रंगमंच पर दसवें दिन दिखा कला और संस्कृति का अनूठा संगम
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

डीएस इंटरटेनमेंट के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा।

नगर परिषद निम्बाहेड़ा के द्वारा मेला आयोजन समिति के संरक्षक, पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के निर्देशन में आयोजित 11 दिवसीय राष्ट्रीय दशहरा मेला के दसवें दिन मीरा रंगमंच पर बुधवार की रात एक रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। डीएस इंटरटेनमेंट उज्जैन के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित मेलार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नगर परिषद आयुक्त कौशल कुमार खटूमरा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत एंकर खुशबू कपूर के स्वागत संबोधन और जोशीले अंदाज से हुई, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान अपने प्रभावी संचालन से दर्शकों को बांधे रखा। इसके बाद एक्ट्रेस एवं प्लेबैक सिंगर अमिका शेल ने अपनी मधुर आवाज में लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके सुरों ने मंच और दर्शक दीर्घा दोनों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इसी कड़ी में इंडियन आयडल फेम महेश मोयल और सारेगामापा फेम सिंगर ने अपनी दमदार गायकी से कार्यक्रम में और उत्साह भर दिया। मोयल की गायकी में जहां रूमानी स्पर्श था, वहीं उनकी ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को बार-बार तालियां बजाने पर विवश किया, इसके साथ ही दिल्ली की चर्चित आइटम परफॉर्मर सेम ने अपने दमदार डांस परफॉर्मेंस से मंच पर ऊर्जा का संचार कर दिया। भोपाल से आए डांस ग्रुप ने भी शानदार कोरियोग्राफी के साथ समूह नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

रातभर चले इस सांस्कृतिक समारोह में हजारों मेलार्थी मौजूद रहे जिन्होंने तालियों और हूटिंग से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत तक दर्शकों की भीड़ जमी रही और हर प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया गया।

सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर की कार्यक्रम की शुरुआत

राष्ट्रीय दशहरा मेला के दसवें दिन मीरा रंगमंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ नगर एवं क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आरम्भ में श्री कल्लाजी वेदपीठ के कैलाश मूंदड़ा, लायंस क्लब के नानालाल भूतड़ा, महावीर इंटरनेशनल के विकास पटवारी, वीरा केन्द्र पद्मिनी सरोज ढेलावत, अनिता सोनी, प्रीति खेरोदिया, सर्व व्यापार मंडल पुष्कर सोनी, हेल्पींग हेंड सोसायटी निश्चल नाथ, प्रबुद्ध नागरिक सेवा संस्थान मांगीलाल मेनारिया, पेंशनर समाज यशवंत राव कदम, तेजस्वनी क्लब वर्षा कृपलानी, श्रीराम सेवा संस्थान मदनलाल सुखवाल, श्री सेवा संस्थान बालमुकुंद राठी, पल्लवन संस्था कुलदीप सिंह झाला, समाजसेवी महेश गोयल, कुलदीप नाहर आदि सहित विभिन्न समाजसेवी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलन एवं मां शेरावाली के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, मंत्री शिवदयाल कुमावत, रतन वैष्णव, विनोद सोनी, प्रमोद वैष्णव, दीपक अग्रवाल, नगर परिषद की ओर से कनिष्ठ अभियंता सत्यनारायण प्रजापत, मीरा रंगमंच संयोजक हितेश लालन आदि ने अतिथियों का उपरना ओढाकर एवं मेवाड़ी परंपरा के अनुसार पगड़ी पहनाकर तथा गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।o

What's your reaction?